16 साल से फरार ₹68 हजार का इनामी पारदी बदमाश गिरफ्तार, गुना पुलिस की बड़ी सफलता

Tuesday, July 21, 2026 - 22:12
Updated: 13 days ago
0
16 साल से फरार ₹68 हजार का इनामी पारदी बदमाश गिरफ्तार, गुना पुलिस की बड़ी सफलता

गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल द्वारा जिले में चोरी, लूट, डकैती आदि संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने तथा लंबे समय से फरार चल रहे आदतन एवं इनामी अपराधियों की धरपकड़ के लिए पुलिस की एक विशेष टीम गठित कर सक्रिय की गई है । पुलिस टीम द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन में फरार अपराधियों की धरपकड़ हेतु एक अभियान के रुप में सतत, सक्रिय एवं प्रभावी कार्यवाहियां की जा रही हैं । इसी तारतम्य में गुना पुलिस को एक और महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है जिसमें पुलिस ने पिछले 16 वर्षों से फरार चल रहे 68 हजार रुपये के इनामी एवं 09 स्थायी वारंटों में वांछित कुख्यात पारदी बदमाश बेचैन पुत्र रेवत पारदी उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम कनेरा थाना धरनावदा जिला गुना को गिरफ्तार कर कानून के शिकंजे में लाया गया है । आरोपी लंबे समय से पुलिस से बचकर फरार चल रहा था तथा विभिन्न जिलों में लगातार अपने ठिकाने बदलकर गिरफ्तारी से बचने का प्रयास कर रहा था ।

               जिले में सक्रिय पारदी गिरोहों द्वारा चोरी एवं अन्य संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम के उद्देश्य से गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के द्वारा लगभग एक माह पूर्व एक विशेष रणनीति तैयार करते हुए पारदी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए डीएसपी आनंद कुमार राय के नेतृत्व में कैंट थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव, धरनावदा थाना प्रभारी उपनिरीक्षक रूहिल शर्मा, साइबर सेल प्रभारी उपनिरीक्षक महेन्द्र सिंह चौहान, प्रधान आरक्षक दीपक तोमर, प्रधान आरक्षक मनोज शर्मा, आरक्षक नीलेश रघुवंशी, आरक्षक राजीव रघुवंशी, आरक्षक नवदीप अग्रवाल, आरक्षक रामनिवास शर्मा, आरक्षक सतेन्द्र गुर्जर, आरक्षक रघुकुल मिश्रा सहित अन्य पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शामिल करते हुए एक स्पेशल टीम गठित की गई थी । टीम को निर्देश दिए गए थे कि जिले एवं आसपास के क्षेत्रों में फरार, इनामी तथा स्थायी वारंटी अपराधियों की लगातार निगरानी कर उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए, जिससे आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत हो तथा अपराधियों में कानून का भय स्थापित हो सके ।

               विशेष टीम द्वारा फरार आरोपियों, वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु लगातार तकनीकी एवं मुखबिर तंत्र विकसित करते हुए विभिन्न स्थानों पर दबिशें दी जा रही हैं तथा संभावित ठिकानों पर सतत निगरानी रखी जा रही है । इसमें विशेष टीम की लगातार एवं सुनियोजित कार्यवाही के परिणाम स्वरुप पिछले एक माह के दौरान 40 स्थायी वारंट सफलतापूर्वक तामील कराए गए । साथ ही फरार आरोपी अजमल पारदी (5,000 रुपये), बलवीर पारदी (10,000 रुपये), रामनाथ उर्फ बगदी पारदी (25,000 रुपये), गजराम पारदी (2,000 रुपये), जिला पांढुर्णा के चिंटू पारदी (30,000 रुपये) एवं बेचैन पारदी (68,000 रुपये) सहित कुल 1.40 लाख रुपये के 06 इनामी पारदी अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है । इन लगातार कार्यवाहियों से पारदी समुदाय के सक्रिय अपराधियों में हड़कंप की स्थिति निर्मित हुई है ।

               फरार आरोपियों की तलाश के क्रम में पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि विभिन्न प्रकरणों में लंबे समय से फरार चल रहा इनामी आरोपी बेचैन पारदी को अपने गांव कनेरा में देखा गया है । सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने सुनियोजित रणनीति बनाकर आज दिनांक 21 जुलाई 2026 को ग्राम कनेरा में घेराबंदी कर दबिश दी । पुलिस को देखते ही आरोपी ने भागने का प्रयास किया, किन्तु पुलिस टीम ने तत्परता एवं सूझबूझ का परिचय देते हुए उसे घेरकर बमुश्किल गिरफ्तार कर लिया गया ।

               गिरफ्तारशुदा आरोपी बेचैन पारदी के विरुद्ध गुना जिले के थाना कैंट, धरनावदा, चाचौड़ा एवं फतेहगढ़ में चोरी, लूट, डकैती, हत्या के प्रयास, शासकीय कार्य में बाधा, बलवा, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न गंभीर अपराध दर्ज हैं, जिनमें आरोपी के विरुद्ध जारी 09 स्थायी वारंटों में भी पुलिस को उसकी लंबे समय से तलाश थी । इसके साथ ही आरोपी बेचैन पारदी के विरुद्ध विभिन्न थानों में दर्ज प्रकरणों में उसकी गिरफ्तारी हेतु कुल 68,000/-रूपये इनाम उदघोषित था, जिनमें कैंट थाने के अप.क्र. 477/17 धारा 379 भादवि में 3,000/-रुपये, अप.क्र. 839/17 धारा 394 भादवि में 5,000/-रुपये, अप.क्र. 838/17 धारा 394 भादवि में 5,000/-रुपये, अप.क्र. 785/17 धारा 382 भादवि में 10,000/-रुपये, थाना चाचौडा के अप.क्र. 589/20 धारा 395 भादवि में 10,000/-रुपये, थाना फतेहगढ के अप.क्र. 97/13 धारा 394 भादवि में 10,000/-रुपये, थाना धरनावदा के अप.क्र. 222/18 धारा 294, 147, 148, 149, 349, 336 भादवि में 5,000/-रुपये, अप.क्र. 439/18 धारा 307, 353, 332, 147, 148, 149 भादवि में 10,000/-रुपये, अप.क्र. 456/18 धारा 399, 400, 402 भादवि व 25/27 आर्म्स एक्ट में 10,000/-रुपये सहित कुल 68,000/-रुपये का इनाम उद्घोषित था । आरोपी लंबे समय से फरार रहकर गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था ।

               गुना पुलिस की इस कार्यवाही को जिले में सक्रिय आदतन अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है । पुलिस का मानना है कि ऐसे अपराधियों की लगातार गिरफ्तारी से संपत्ति संबंधी अपराधों में कमी आएगी तथा आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना और अधिक सुदृढ़ होगी ।

               गुना पुलिस की इस महत्वपूर्ण उपलब्धि में प्रभारी सीएसपी गुना श्री आनंद राय के नेतृत्व में कैंट थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव, उप निरीक्षक ज्योति राजपूत, साइबर सेल प्रभारी उपनिरीक्षक महेन्द्र सिंह चौहान, प्रधान आरक्षक अजेन्द्रपाल सिंह (थाना यातायात), प्रधान आरक्षक दीपक तोमर (थाना म्याना), प्रधान आरक्षक मनोज शर्मा (थाना म्याना), प्रधान आरक्षक हरीश राजपूत (पुलिस लाईन), केंट थाने से आरक्षक नीलेश रघुवंशी, आरक्षक राजीव रघुवंशी, संजय जाट, आरक्षक रामनिवास शर्मा, आरक्षक नितेश पटेल, आरक्षक आरक्षक रवि जाट, आरक्षक राकेश मेजर, आरक्षक देवेन्द्र नरुका (पुलिस लाईन), आरक्षक रघुकुल तिलक मिश्रा (थाना कुम्भराज), आरक्षक सतेन्द्र गुर्जर (थाना धरनावदा), आरक्षक सोनू जाटव (थाना धरनावदा), आरक्षक नवदीप अग्रवाल (गुना कोतवाली), आरक्षक धीरेन्द्र गुर्जर (थाना राघौगढ़) तथा साइबर सेल से आरक्षक कुलदीप भदौरिया, आरक्षक कुलदीप यादव, आरक्षक भूपेन्द्र खटीक आरक्षक अभय रघुवंशी सहित पुलिस टीम के सभी सदस्यों की सराहनीय एवं महत्वपूर्ण भूमिका रही है ।

               गुना पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में फरार, इनामी, स्थायी वारंटी एवं आदतन अपराधियों के विरुद्ध विशेष अभियान आगे भी पूरी गंभीरता एवं निरंतरता के साथ जारी रहेगा । कानून से बचने का प्रयास करने वाले प्रत्येक अपराधी को गिरफ्तार कर कानून के शिकंजे में लाया जाएगा तथा जिले में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही का अभियान निरंतर जारी रहेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User