15 वर्षों से बंधुआ मजदूरी कर रहे युवक को दिलाई आजादी
(सुरेश रहेजा, परवीन कुमार, चंद्र मोहन, साहिल रहेजा)
राजपाल पंजाब चंडीगढ़ (आरएनआई) ज उत्तराखंड के चमोली जिले के नारायणबाग क्षेत्र का एक युवक पिछले 15 वर्षों से पंजाब के तरनतारन जिले के एक घर में बंधुआ मजदूरी (पशुपालन) करने को मजबूर था। यह मामला मेरे संज्ञान में लोकसभा सांसद एवं भाजपा के मुख्य प्रवक्ता श्री अनिल बलूनी द्वारा सोशल मीडिया पर साझा किए गए वीडियो के माध्यम से आया। मामले की गंभीरता को देखते हुए मैंने पंजाब पुलिस के महानिदेशक श्री गौरव यादव को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कुछ ही घंटों में युवक को ढूंढकर मुक्त करा लिया। अब युवक अपने पैतृक गांव नारायणबाग (चमोली) लौट रहा है। गौशाला संचालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इस मानवीय कार्य में सहयोग के लिए मैं डीजीपी श्री गौरव यादव एवं उनकी टीम का आभार व्यक्त करता हूं। साथ ही, श्री अनिल बलूनी का भी आभार, जिन्होंने इस पीड़िता की आवाज को सामने लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। ऐसे प्रयास एक संवेदनशील और न्यायपूर्ण समाज की नींव रखते हैं।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

