14 प्राइमरी विद्यालयों के 769 बच्चों को निःशुल्क बांटे वस्त्र, स्वास्थ्य कैंप में बच्चों का किया परीक्षण
अमौली, फतेहपुर (आरएनआई) आत्मवाणी वेलफेयर सोसाइटी के तत्वाधान में शून्य फाउंडेशन के सहयोग व अनुराग ड्रग हाउस द्वारा आर्थिक रूप से अशक्त गरीब बच्चो को 14 सरकारी प्राइमरी स्कूल के बच्चों को अमौली के वृंदावन गेस्ट हॉउस में पूर्व कारागार मंत्री एवं बिंदकी विधायक जयकुमार सिंह उर्फ जैकी के सानिध्य में 769 बच्चों को एक फुल पैंट एवं दो फुल शर्ट के सेट वितरित किए गए, जिसे पाकर बच्चों में हर्ष एवं उत्साह की लहर दौड़ गई और साथ में निःशुल्क स्वास्थ कैम्प का आयोजन किया भी किया गया। जय कुमार सिंह ने अपने भाषण में कहा कि दोआबा के इस क्षेत्र में जिस तरह से तेजी से विकास होना चाहिए वो नहीं हो पाता है। इस तरह की संस्थाएं व इन पर काम करने वाले लोग काम करते है तो गरीब लोगों में सुधार आता है। गम्भीर बीमारी में जब गरीब लोग इलाज नहीं करवा पाते तो मुख्यमंत्री राहत कोष से भी इलाज होता है। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित प्रबुद्ध जनों में आत्मवाणी वेलफेयर सोसाइटी के संस्थापक एवं सचिव विवेक पीटर, शून्य फाउंडेशन के संस्थापक कपिल कुमार केसरवानी, सनातन धर्म रक्षा संगठन धाम के सदस्य चंद्रेश सचान, अनुराग मेडिकल एजेंसी एवं ड्रग हाउस के अध्यक्ष अनुराग सचान, डॉ पुष्कर कटियार, डॉ नवीन, अरविंद उमराव, श्रीकांत उत्तम, रजत प्रताप सिंह, योगेंद्र सिंह, आलोक वर्मा, संजीव सचान, जिला पंचायत सदस्य बृजेश पटेल उर्फ गब्बर सिंह आदि उपस्थित रहे।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

