बाल मंदिर इंटर कॉलेज में रामचरितमानस पाठ का समापन
खागा, फतेहपुर (आरएनआई) बाल मंदिर इंटर कॉलेज में शिक्षा सत्र प्रारंभ हुआ। रामचरितमानस पाठ विधिवत हवन के साथ संपन्न हुआ। समापन अवसर पर प्रधानाचार्य राजकपूर सिंह ने विद्यालय के समस्त स्टाफ, छात्र-छात्राओं के साथ मिलकर हवन यज्ञ में आहुति दी।
दो दिवसीय धार्मिक आयोजन में विद्यालय के बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में धार्मिक और सांस्कृतिक मूल्यों का विकास करना था। पाठ के दौरान शिक्षकों व छात्रों ने श्रीराम के आदर्शों को आत्मसात करने की प्रेरणा ली। प्रधानाचार्य राजकपूर सिंह ने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में नैतिकता, अनुशासन और संस्कृति के प्रति सम्मान की भावना उत्पन्न होती है। उन्होंने विद्यालय परिवार को आयोजन की सफलता के लिए धन्यवाद दिया।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



