1.25 लाख का इनामी बदमाश लल्लन सिंह STF मुठभेड़ में ढेर, सात हत्याओं का था आरोपी

Monday, June 22, 2026 - 11:50
0
1.25 लाख का इनामी बदमाश लल्लन सिंह STF मुठभेड़ में ढेर, सात हत्याओं का था आरोपी

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने रविवार देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए 1.25 लाख रुपये के इनामी कुख्यात अपराधी लल्लन सिंह उर्फ ललन सिंह को मुठभेड़ में मार गिराया। वह दो पुलिस उपनिरीक्षकों (एसआई) समेत सात लोगों की हत्या का आरोपी था और लंबे समय से कई गंभीर आपराधिक मामलों में वांछित चल रहा था।

एडीजी एसटीएफ अमिताभ यश के अनुसार, लल्लन सिंह मूल रूप से समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र स्थित आनंदगोलवा गांव का निवासी था। उसकी गिरफ्तारी पर वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट की ओर से एक लाख रुपये और चंदौली पुलिस की ओर से 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

बताया गया कि 21 जून की रात एसटीएफ की टीम एएसपी लाल प्रताप सिंह के नेतृत्व में सहारनपुर के सरसावा-नकुर मार्ग पर संदिग्ध वाहनों और अपराधियों की तलाश में चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान टीम को बदमाशों की मौजूदगी की सूचना मिली। पुलिस ने घेराबंदी की तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी।

एसटीएफ की जवाबी कार्रवाई में लल्लन सिंह गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार होने में सफल रहा। फरार आरोपी की तलाश में पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

घायल लल्लन सिंह को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सरसावा ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, लल्लन सिंह पर हत्या, लूट, पुलिसकर्मियों पर हमले और हथियार लूटने सहित कई संगीन मुकदमे दर्ज थे। वह एक उपनिरीक्षक को गोली मारकर उनकी सरकारी पिस्टल लूटने की घटना में भी आरोपी था। लंबे समय से फरार चल रहे इस कुख्यात अपराधी को पुलिस और एसटीएफ कई मामलों में तलाश रही थी।

एसटीएफ अब उसके फरार साथी की तलाश में जुटी है और पूरे मामले की आगे की जांच जारी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User