17 सितंबर को प्रातः 10:00 बजे भोपाल से प्रधानमंत्री जन औषधि केन्द्रों का होगा वर्चुअल शुभारंभ

जिला चिकित्‍सालय परिसर गुना में प्रात 10:00 बजे से जन औषधि केन्‍द्र का किया जायेगा शुभारंभ। 

Monday, September 16, 2024 - 18:39
Updated: 2 years ago
0
17 सितंबर को प्रातः 10:00 बजे भोपाल से प्रधानमंत्री जन औषधि केन्द्रों का होगा वर्चुअल शुभारंभ

गुना (आरएनआई) प्रदेश सरकार द्वारा राज्‍य के प्रत्‍येक जिला चिकित्‍सालयों में स्‍थानीय रेडक्रॉस सोसायटी के माध्‍यम से ‘’प्रधानमंत्री भारतीय जन आरोग्‍य केंद्र’’ की स्‍थापना एवं संचालन किया जाना हे। संचालनालय, लोक स्‍वास्‍थ्‍य एवं चिकित्‍सा शिक्षा, मध्‍यप्रदेश, भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी एवं भारतीय औषधि एवं चिकित्‍सा उपकरण ब्‍यूरो के मध्‍य एक एमओयू संपादित किया गया है। इसी क्रम में दिनांक 17 सितंबर 2024 से समस्‍त जन औ‍षधि केंद्रों का संचालन स्‍वास्‍थ्‍य संस्‍थाओं में प्रारंभ किया जायेगा। 

प्रदेश मुख्‍यमंत्री दिनांक 17 सितंबर 2024 को प्रातः 10:00 बजे भोपाल से प्रधानमंत्री जन औषधि केन्द्रों का वर्चुअल शुभारंभ करेंगे। 

सिविल सर्जन सह सचिव भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा दी गई जानकारी अनुसार जिला चिकित्सालय में जन औषधि केंद्र कार्यक्रम के दौरान ग्रामीण एवं जिले का स्वच्छता ही सेवा का कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा।

Follow    RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User