108 एंबुलेंस का ड्राइवर नशे में धुत, बाइक सवार को मारी टक्कर

Oct 19, 2025 - 16:49
Oct 19, 2025 - 16:50
 0  243

गुना (आरएनआई) बेहद इमरजेंसी और लोगों की जान बचाने वाली जरूरी सेवाओं में से एक सरकारी 108 इमरजेंसी एंबुलेंस का ड्राइवर नशे में चूर। ऐसे में अगर इमरजेंसी या आपात स्थिति में कही जाने का पॉइंट मिलता है तो नशे में धुत ड्राइवर से समय पर पहुंचने की उम्मीद की जा सकती है क्या ? खुद भी न पहुंचे या फिर रास्ते में कितनों को निपटा दे इसका जवाबदार कौन होगा। 

बीती देर रात्रि नशे में चूर 108 एंबुलेंस ड्राइवर को कुछ युवक पकड़ कर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जैसा वायरल वीडियो में युवकों द्वारा कहा जा रहा है, एंबुलेंस का ड्राइवर बेहद नशे में चूर है और किसी बाइक में उसने टक्कर मार दी एक घायल युवक का चिकित्सक उपचार करते नजर आ रहे हैं। ऐसे में अंदाजा लगाया जा सकता है जो एंबुलेंस दूसरों की जीवन रक्षक है उस के चालक रात में ऐसी हालत में रहते है तो फिर दूसरों की जान कैसे सुरक्षित रहेगी।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0