10-10 हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की गई

Thursday, September 26, 2024 - 21:24
Updated: 2 years ago
0
10-10 हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की गई

राजगढ़ (आरएनआई) जिले की खिलचीपुर तहसील के ग्राम मेहराजपुर में आकाशीय बिजली से एक ही परिवार के तीन लोगों की मृत्यू हो जाने पर कलेक्टर डॉ गिरीश कुमार मिश्रा द्वारा मृतकों के वारिस को तात्कालिक सहायता के रूप में 10-10 हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है।

 क्षेत्रीय विधायक हजारी लाल दांगी ने मृतकों परिजनों से भेंटकर उन्हें सांत्वना दी तथा सहायता राशि प्रदान की।
एसडीएम खिलचीपुर सुशील कुमार ने बताया कि मृतक के वारिस को आरबीसी (6)4 के तहत चार -चार लाख कुल 12 लाख रूपये की सहायता मंजूर की जाएगी।

दुर्घटना घायलों के उपचार की समुचित व्यवस्था की गई है .एसडीएम ने स्वंय पहुंच कर घायलों के उपचार की जानकारी ली.एसडीएम ने बताया कि घायलों को भी नियमानुसार सहायता मंजूर की जाएगी।


Follow     RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User