05 जून से आरटीओ कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे
हड़ताल के चलते आरटीओ कार्यालय में कार्य रहेगा प्रभावित
गुना। आरटीओ गुना ने बताया है कि अध्यक्ष परिवहन (राजपत्रित) अधिकारी संगठन द्वारा दी गयी जानकारी अनुसार मध्यप्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ (मध्यप्रदेश परिवहन विभागीय) समिति के साथ मध्यप्रदेश परिवहन (राजपत्रित) अधिकारी संगठन द्वारा दिनांक 05 जून 2023 से विभिन्न मांगों के संबंध में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया गया है।
इस कारण 05 जून से आरटीओ कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे, जिसके चलते कार्यालय में कार्य प्रभावित रहेगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

