हिमाचल में हर वादे को पूरा करेंगे, गुजरात की जनता के हक की लड़ाई जारी रखेंगे: राहुल गांधी

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत पर प्रदेश की जनता का धन्यवाद करते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि जनता से किया हर वादा जल्द से जल्द निभाया जाएगा।

Thursday, December 8, 2022 - 23:15
Updated: 4 years ago
0
हिमाचल में हर वादे को पूरा करेंगे, गुजरात की जनता के हक की लड़ाई जारी रखेंगे: राहुल गांधी
राहुल गांधी

नयी दिल्ली, 8 दिसंबर 2022, (आरएनआई)। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत पर प्रदेश की जनता का धन्यवाद करते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि जनता से किया हर वादा जल्द से जल्द निभाया जाएगा।

उन्होंने गुजरात में कांग्रेस की हार को स्वीकार करते हुए यह भी कहा कि संगठन का पुनर्गठन कर प्रदेशवासियों के हक की लड़ाई जारी रखेंगे।

राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘हिमाचल प्रदेश की जनता को इस निर्णायक जीत के लिए दिल से धन्यवाद। सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं को हार्दिक बधाई। आपका परिश्रम और समर्पण इस विजय की शुभकामनाओं का असली हकदार है। फिर से आश्वस्त करता हूं, जनता से किया हर वादा जल्द से जल्द निभाएंगे।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘हम गुजरात के लोगों का जनादेश विनम्रतापूर्वक स्वीकार करते हैं।हम पुनर्गठन कर, कड़ी मेहनत करेंगे और देश के आदर्शों और प्रदेशवासियों के हक़ की लड़ाई जारी रखेंगे।’’

कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में बृहस्पतिवार को पूर्ण बहुमत हासिल कर लिया।

निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध शाम पांच बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक, कांग्रेस 68 सदस्यीय विधानसभा में 38 सीट जीत चुकी है और दो सीट पर आगे है। भाजपा 18 सीट जीत चुकी है और सात सीट पर आगे है। तीन सीट पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है ।

गुजरात विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रचंड बहुमत के साथ जीत हासिल करने और राज्य के इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी जीत दर्ज करने के करीब पहुंच गई है।

निर्वाचन आयोग से प्राप्त ताजा आंकड़ों के मुताबिक, भाजपा ने 101 सीट पर जीत हासिल कर ली है, जबकि 55 सीट पर उसके उम्मीदवार बढ़त बनाए हुए हैं। इस प्रकार वह 156 सीट पर जीत की ओर बढ़ रही है।

कांग्रेस आठ सीट पर जीत दर्ज कर चुकी है और नौ सीट पर उसके उम्मीदवार आगे हैं। परेश धानाणी सहित कांग्रेस के कई प्रमुख नेताओं को हार का सामना करना पड़ा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User