हिमाचल में बारिश का कहर: पनारसा-टकोली-नगवाईं में बाढ़ से तबाही, गाड़ियां बहीं, घरों में घुसा मलबा

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग के मंडी-कुल्लू खंड पर स्थित पनारसा, टकोली और नागवाईं क्षेत्रों में आज अचानक बाढ़ आने की कई घटनाएं सामने आईं। राजमार्ग पर कई स्थानों पर संपर्क बाधित हुआ है।

Sunday, August 17, 2025 - 12:11
0
हिमाचल में बारिश का कहर: पनारसा-टकोली-नगवाईं में बाढ़ से तबाही, गाड़ियां बहीं, घरों में घुसा मलबा

मंडी (आरएनआई) हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में बारिश ने एक बार फिर से तबाही मचाई है। औट तहसील के कुछ स्थानों पर बीती रात और आज सुबह हुई भारी बारिश ने जमकर तबाही मचाई। यहां कुछ स्थानों पर फ्लैश फ्लड की घटनाएं सामने आई हैं। 

पनारसा, टकोली और नगवाईं में फ्लैश फ्लड के कारण काफी ज्यादा नुकसान हुआ है। ऊपर पहाड़ी पर जमकर हुई बारिश के कारण बहुत सा मलबा बहकर हाईवे तक आ पहुंचा जिससे कई घरों में पानी और मलबा घुसने के साथ ही कई वाहन भी इसकी चपेट में आ गए हैं। 

चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे इस मलबे के कारण यातायात के लिए बाधित हो गया है। हालांकि हाईवे पर अन्य स्थानों पर भूस्खलन की घटनाएं भी सामने आई हैं जिस कारण भी हाईवे यातायात के लिए बंद हुआ है। 

फ्लैश फ्लड के कारण ज्यादा नुकसान पनारसा, टकोली और नगवाईं में देखने को मिल रहा है। प्रशासन की टीमों ने तुरंत प्रभाव से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिए हैं।
एफकॉन्स कंपनी के कर्मचारियों ने भागकर बचाई जान
औट तहसील के तहत आने वाले सारानाला के पास फोरलेन निर्माण में लगी कंपनी के कार्यालय के साथ बहते नाले ने भी रौद्र रूप धारण कर दिया। इस कारण कंपनी के कार्यालय की सुरक्षा दीवार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। 
 
जब यहां नाले ने अपना रौद्र रूप दिखाया तो यहां रह रहे कर्मचारियों ने भागकर अपनी जान बचाई। हालांकि इस पूरे घटनाक्रम में किसी भी तरह का कोई जानी नुकसान हुआ है लेकिन माल का नुकसान काफी ज्यादा हुआ है।

मंडी के एएसपी सचिन हिरेमठ ने बताया कि हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग के मंडी-कुल्लू खंड पर स्थित पनारसा, टकोली और नागवाईं क्षेत्रों में आज अचानक बाढ़ आने की कई घटनाएं सामने आईं। राजमार्ग पर कई स्थानों पर संपर्क बाधित हुआ है। इन घटनाओं में किसी जनहानि की सूचना नहीं है।

मंडी जिले में चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग के मंडी-कुल्लू खंड पर स्थित पनारसा, टकोली और नागवाईं क्षेत्रों में आज अचानक बाढ़ आने की कई घटनाएं सामने आईं। राजमार्ग पर कई स्थानों पर संपर्क बाधित हुआ है। इन घटनाओं में किसी जनहानि की सूचना नहीं है। 

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User