हिमाचल में तीन दिन भारी बारिश का अलर्ट, चोटियों पर बर्फबारी की संभावना
प्रदेश के कुछ भागों में माैसम खराब बना हुआ है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से माैसम में यह बदलाव आ रहा है।
शिमला (आरएनआई) हिमाचल प्रदेश के कुछ भागों में माैसम खराब बना हुआ है। बीते 24 घंटों के दाैरान जटोन बैराज में 19.0, पच्छाद 18.2, नेरी 18.0, नाहन 13.2, धर्मशाला 8.0, भरमौर 7.0, तीसा 5.8, नगरोटा सूरियां 5.4, जोत 3.6, कांगड़ा 3.2 व कुकुमसेरी में 3.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। आज राजधानी शिमला व कई अन्य भागों में धूप खिलने के साथ हल्के बादल छाए हुए हैं।
माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य में 4 से 8 अक्तूबर तक लगातार बारिश होने का पूर्वानुमान है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से माैसम में यह बदलाव आने की संभावना है। आज भी एक-दो स्थानों पर बारिश होने की संभावना है। 9 अक्तूबर को भी कुछ स्थानों पर माैसम खराब रह सकता है। विभाग ने 5 से 7 अक्तूबर तक कई भागों में भारी बारिश, ओलावृष्टि व 40- 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से अंधड़ चलने का येलो-ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 6 अक्तूबर के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। इस दाैरान उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी होने के आसार हैं।
शिमला में न्यूनतम तापमान 14.2, सुंदरनगर 19.4, भुंतर 16.9, कल्पा 8.0, धर्मशाला 16.6, ऊना 19.4, नाहन 18.8, पालमपुर 15.0, सोलन 16.2, मनाली 13.5, कांगड़ा 19.1, मंडी 20.5, बिलासपुर 22.4, हमीरपुर 21.8, कुफरी 11.7, कुकुमसेरी 6.7, नारकंडा 9.3, भरमाैर 12.0, रिकांगपिओ 12.7, बरठीं 21.5, पांवटा साहिब 23.0, सराहन 14.3, ताबो 4.7 व बजाैरा में 16.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विभाग की ओर से जारी संभाव्य वर्षा पूर्वानुमान के अनुसार पोस्ट मानसून सीजन (अक्तूबर से दिसंबर) के दौरान हिमाचल प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से कम बारिश होने की संभावना है। अक्तूबर में अधिकांश भागों में सामान्य, सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है। निचले पहाड़ी क्षेत्रों (सोलन, सिरमौर और शिमला के कुछ हिस्सों) को छोड़कर अन्य में सामान्य से कम बारिश होने की संभावना है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



