हिमलैंड सर्कुलर रोड पर भूस्खलन: भवन खाली, सेंट एडवर्ड स्कूल दो दिन बंद
शिमला (आरएनआई) हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के कई भागों में पिछले कई दिनों से लगातार जारी बारिश तबाही मचा रही है। राजधानी शिमला के हिमलैंड में सर्कुलर रोड पर फिर से भारी भूस्खलन हुआ है। जानकारी के अनुसार सेंट एडवर्ड स्कूल (हिमलैंड) के पास आधी रात 2:00 बजे भारी भूस्खलन हुआ है। भूस्खलन से एक भवन को भी खतरा पैदा हो गया है। एहतियातन प्रशासन ने भवन को खाली करवा दिया है। भूस्खलन से सर्कुलर रोड ठप हो गया।
वहीं स्कूली बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उपायुक्त शिमला के आदेशानुसार सेंट एडवर्ड स्कूल 19 और 20 सितंबर को बंद रहेगा।शिक्षकों और प्रशासनिक कर्मचारियों को स्कूल आने से छूट दी गई है। हालांकि, सभी कक्षाएं ऑनलाइन माध्यम से संचालित करने को कहा गया है।वहीं सड़क बंद होने से लोग सुबह पैदल अपने कार्यस्थलों तक पहुंचे। छोटा शिमला, बीसीएस-खलीनी की ओर से बसें टाॅलैंड तक ही पहुंचीं। वहीं पुराना बस स्टैंड से कुछ बसें टिंबर हाउस तक चलीं। विद्यार्थियों, कर्मचारियों व अन्य कामकाजी लोगों को पैदल अपने कार्यस्थलों तक पहुंचना पड़ा। मरीजों-तीमारदारों को भी परेशानी झेलनी पड़ी। सड़क बहाली का कार्य जारी है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



