मुंगावली में वार्षिक विमानोत्सव संपन्न, भजन संध्या में आचार्य विद्यासागर जी को समर्पित हुई एक शाम

Sep 18, 2025 - 21:04
Sep 18, 2025 - 21:04
 0  810
मुंगावली में वार्षिक विमानोत्सव संपन्न, भजन संध्या में आचार्य विद्यासागर जी को समर्पित हुई एक शाम

मुंगावली (आरएनआई) दो दिवसीय वार्षिक विमानोत्सव का समापन दूसरे दिन बड़े ही धूमधाम के साथ किया गया जिसमें नगर भ्रमण को निकले श्रीजी ने पुनः एक बार मूल वेदी पर विराजमान हुए विमान के दूसरे दिन सुबह अभिषेक, शांतिधारा की गई तो वहीं दोपहर में श्रीजी की शोभायात्रा निकाली गई जो नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए कार्यक्रम स्थल पारसनाथ दिगम्बर जैन लाल मंदिर पर श्रीजी को पुन मूल वेदी पर विराजमान कर किया गया इस शुभ अवसर पर श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह श्रीजी को श्रीफल भेंट कर आरती उतारी गई,वही रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पहले दिन नाटक मंचन हुआ जिसको दिल्ली से आये सतेन्द्र शर्मा की टीम ने किया तो अगले दिन रात में एक शाम आर्चय श्री विद्या सागर जी के नाम भजन सन्ध्या का कार्यक्रम संम्पन्न हुआ।

हजारों श्रद्धालुओं कलाकारों की टीम ने मोह लिया ।वही पूरे कार्यक्रम के दौरान संचालन मनोज जैन,एड अनिल कुलैया,गोलू सिंघई,अमन शास्त्री, मोनू भैया जी ने किया।शाम को मंच संचालन अनिल कुलैया ने किया।

पुराना बाजार में रात्रि के समय वार्षिक विमानोत्सव के अवसर पर दिल्ली की कंठस्थ कला से आई टीम नाटक मंचन की शानदार प्रस्तुति दी। जिसमे राजा हरीश चंद्र के जीवन पर एक मार्मिक प्रस्तुति दी जिसको देखकर लोगो की आँखे नम हो गई, व एक अन्य प्रस्तुति दी जिसमे स्वार्थ के संसार पर हास्य व शिक्षा प्रद प्रास्तुति देख लोगो को देर रात तक रोक रखा।वही दूसरे दिन भजन संध्या का कार्यक्रम हुआ,जिसमे
प्रभु की भक्ति में जमकर नाचे श्रद्धालु।एक शाम आर्चय श्री के नाम हुआ कार्यक्रम,जिसमे गायक अभिषेक जैन सहजपुर(जबलपुर) व अहिंसा जैन सागर ने अपनी टीम के साथ जैन भजनों की प्रस्तुति दी।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0