हिंसा के बीच सीएम बीरेन सिंह का बड़ा एलान

मणिपुर के सीएम एन बीरेन सिंह ने आज से यानी की 23 सिंतरबर से राज्य में जनता के लिए इंटरनेट सेवाएं शुरू करने का एलान किया है।

Saturday, September 23, 2023 - 11:35
0
हिंसा के बीच सीएम बीरेन सिंह का बड़ा एलान
Biren Singh

इंफाल (आरएनआई) मणिपुर में जारी हिंसा के बीच मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने आम जनता को एक बड़ी राहत दी है। सीएम सिंह ने आज से यानी की 23 सिंतरबर जनता के लिए इंटरनेट सेवाएं शुरू करने का एलान किया है। राज्य में हिंसा शुरू होने के बाद लगभग पांच महीने से ही इंटरनेट सेवाएं बंद थी। 

मणिपुर में तीन मई से हिंसा शुरू हुई थी, जिसके बाद से राज्य में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई थी। हिंसा को देखते हुए पहले महज पांच दिनों के लिए इंटरनेट सेवाएं बंद की गई थी, लेकिन बाद में फिर इसे पांच दिन और बढ़ाया गया। मुख्यमंत्री के टीम के एक सदस्य ने मीडिया को बताया कि यह निर्णय संबंधित टीमों को भेज दिया गया है और अब कुछ ही घंटों में राज्य में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं फिर से शुरू हो जाएगी। 

मोबइल इंटरनेट सेवाएं लगातार चाढ़े चार महीने से प्रतिबंधित हैं। वहीं 25 जुलाई को एक सरकारी आदेश के बाद ब्रॉडबैंड सेवाओं को सशर्त रूप से बहाल कर दिया गया था। पिछले महीने मणिपुर उच्च न्यायालय ने भी राज्य सरकार को अलग-अलग मामलों के आधार पर चरणबद्ध तरीकों से मोबाइल नंबरों को सूचीबद्ध करके मोबाइल इंटरनेट सेवाएं प्रदान करने का निर्देश दिया था। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User