थाना दिवस पर जिलाधिकारी ने पीड़ितों की समस्याओं को सुना तथा समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया

जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों को सीआरपीसी तथा आईपीसी की कई महत्वपूर्ण धाराओं के विषय में भी मार्गदर्शन प्रदान किया। 

Saturday, September 23, 2023 - 14:00
Updated: 3 years ago
0
थाना दिवस पर जिलाधिकारी ने पीड़ितों की समस्याओं को सुना तथा समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया

शाहजहांपुर। (आरएनआई) जिलाधिकारी ने कोतवाली सदर बाजार तथा थाना रामचंद्र मिशन में पहुंचकर थाना दिवस के अवसर पर पीड़ितों की समस्याओं को सुना। जिलाधिकारी द्वारा बैनामा, कब्जा तथा सड़क निर्माण इत्यादि से संबंधित समस्याओं को सुना गया तथा अधिकारियों को इन समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया। उन्होंने कहा कि अधिकारी कानूनी तरीके से कार्य करें तथा किसी भी तरह के राजनीतिक दबाव मे ना आएं। डीएम ने कोतवाली सदर बाजार में भूमि विवाद रजिस्टर का भी निरीक्षण किया, वहां उपस्थित लेखपालों से उन्होंने कहा कि भूमि विवाद के निपटारे हेतु यदि पुलिसबल की आवश्यकता हो तो संबंधित थाने से पुलिस बल की मांग कर ली जाए। थाना कोतवाली सदर बाजार में वृद्ध विधवा महिला का मामला सामने आया, महिला पिछले 10 वर्षों से न्याय के लिए भटक रही है। यह महिला पिछले 10 वर्षों से मकान पर दबंगों के द्वारा कब्जा कर लेने की समस्या से पीड़ित है| जिलाधिकारी  ने इस महिला की समस्या को विस्तार पूर्वक सुना तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया। 

जल निगम के कर्मचारियों द्वारा दिन में सड़क निर्माण किये जाने से व्यापारियों को हो रही समस्या के विषय मे भी शिकायत प्राप्त हुई, जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता जल निगम को फोन पर यह निर्देश दिया कि वे अपना अधिकतम कार्य  रात्रि के समय निपटने का प्रयत्न करें जिससे कि आम जनमानस को कोई असुविधा न हो। 

 थाना रामचंद्र मिशन में जिलाधिकारी ने पुलिस अधिकारियों को सभी मामलों में बेहतर तरीके से दस्तावेजीकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से यह भी कहा कि आपसी सहमति के आधार पर भी मामलों के निस्तारण का प्रयास करें। यहां अतिक्रमण से संबंधित भी कई मामले सामने आए जिनमें जिलाधिकारी द्वारा त्वरित निस्तारण हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया गया। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User