हिंडन नदी के कटाव से कब्रिस्तान प्रभावित, दो शव कब्रों से बाहर आए, दोबारा दफनाए गए
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के गागलहेड़ी क्षेत्र में लगातार बारिश के कारण हिंडन नदी का जलस्तर बढ़ने से नदी का तेज कटाव कब्रिस्तान तक पहुंच गया। कटाव की वजह से करीब छह माह पहले दफनाए गए दो शव कब्रों से बाहर आ गए।
घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे। राजस्व विभाग और पुलिस की मौजूदगी में दोनों शवों को धार्मिक रीति-रिवाज के अनुसार दोबारा सुपुर्द-ए-खाक किया गया।
ग्राम प्रधान के अनुसार, नदी के बहाव में बदलाव और कटाव के कारण कब्रिस्तान को लगातार नुकसान पहुंच रहा है, जिससे कई अन्य कब्रों पर भी खतरा मंडरा रहा है।
प्रशासन ने मौके का निरीक्षण कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)