छात्रा हत्याकांड के बाद गांव में कड़ी सुरक्षा, बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक
मेरठ के रोहटा क्षेत्र में छात्रा हत्याकांड के बाद गांव में सुरक्षा व्यवस्था और सख्त कर दी गई है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए गांव के सभी प्रमुख रास्तों पर बैरिकेडिंग कर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। बाहरी लोगों, राजनीतिक दलों और मीडिया के प्रवेश पर फिलहाल रोक लगा दी गई है।
प्रशासन का कहना है कि किसी भी अप्रिय घटना से बचने और शांति बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया गया है। पुलिस पूरे इलाके में लगातार निगरानी कर रही है।
इस बीच प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के निर्देश पर पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल को भी गांव की सीमा पर ही रोक दिया गया। पुलिस ने प्रतिनिधिमंडल को आगे जाने की अनुमति नहीं दी।
उधर, कलेक्ट्रेट प्रदर्शन के दौरान हुए बवाल के मामले में पुलिस ने कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कुछ आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। वहीं, प्रदर्शन के दौरान पीड़ित परिवार के कुछ सदस्यों के घायल होने की भी जानकारी सामने आई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)