हाईकोर्ट आदेश के बाद जर्जर भवन तोड़ने में डाला अडंगा, किया लोगो से विवाद, तहसीलदार,टीआई और सीएमओ की देखरेख में तोड़फोड़

हाईकोर्ट आदेश के बाद जर्जर भवन तोड़ने में डाला अडंगा, किया लोगो से विवाद, तहसीलदार,टीआई और सीएमओ की देखरेख में तोड़फोड़। एफआईआर कराने पर कमेटी ने सौंपा ज्ञापन, एसपी को शिकायत" बोले एसपी- जांच के बाद होगी कार्यवाही।

Monday, November 27, 2023 - 20:28
Updated: 3 years ago
0
हाईकोर्ट आदेश के बाद जर्जर भवन तोड़ने में डाला अडंगा, किया लोगो से विवाद, तहसीलदार,टीआई और सीएमओ की देखरेख में तोड़फोड़

गुना, (आरएनआई) गुरुद्वारा साहिब की पुराना बस स्टेंड के सामने मौजूद कमेटी की जर्जर बिल्डिंग को हटाने ग्वालियर हाईकोर्ट के आदेश के तहत शहर तहसीलदार गौरी शंकर बैरवा,कोतवाली टीआई अनूप कुमार भार्गव और नगर पालिका सीएमओ और नपा_प्रशासन की टीम के द्वारा निर्देशों का पालन करते हुए जर्जर भवन को तोड़ने की कार्यवाही 25 नवंबर को रात्रि की जा रही थी, लेकिन कुछ समय बाद कुछ लोग केमरे लेकर पहुंचे और कार्य में अड़ंगा डालते हुए उत्पाद मचाकर काम को रुकवाने का प्रयास किया। लेकिन जब वह अपने प्रयास में सफल नहीं हुआ तो बेवजह ही आपस में लड़ाई झगड़ा शुरू कर दिया,जिनके नाम आशीष रघुबंसी और तरुण जैन पत्रकार  के रूप में बताए गए हैं।वही इस झगड़े के बाद इन लोगो ने मामले में मारपीट की एफआईआर गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के पदाधिकारी के खिलाफ दर्ज करा दी गई। गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के द्वारा उक्त व्यक्ति व एक अन्य के खिलाफ जांच कर कार्यवाही करने की मांग पुलिस अधीक्षक से की गई है।

सिख समुदाय के लिए अशोभनीय शब्द, कॉलर, दाढ़ी खिंची।
गुना जिला पुलिस कप्तान विजय कुमार खत्री को की गई  शिकायत में बताया गया है कि पत्रकार आशीष रघुवंशी और तरुण जैन ने मौके पर मौजूद सिख समुदाय को अशोभनीय शब्द कहे और बेवजह कॉलर पड़कर दाढ़ी भी खींची। की ही शिकायत में बताया गया है कि उक्त लोगों की गुरुद्वारा कमेटी में कोई दुकान भी नहीं है और वह किराएदार भी नहीं है इसके बाद भी हाईकोर्ट के दिशा निर्देश और आदेशों का पालन कर रहे पुलिस प्रशासन व नपा के अफसरों के सामने ही बेवजह वाद-विवाद किया गया जिसके बाद कमेटी के पदाधिकारी पर कोतवाली में मामला भी दर्ज कराया।

एफआईआर निरस्त कराने और संबंधितों पर कार्यवाही की मांग।
गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी द्वारा पुलिस अधीक्षक को सौंपे गए शिकायती आवेदन में कप्तान से गुहार लगाई गई है कि सिटी कोतवाली में तरुण जैन के द्वारा जो मामला दर्ज कराया गया है इसकी निष्पक्ष रूप से जांच कराकर fir निरस्त की जाए साथ ही कमेटी के पदाधिकारीओं ने मांग की है कि उनके साथ की गई बदसलूकी ओर हाईकोर्ट के आदेश का पालन करने में बेवजह वाद-विवाद करने और अशांति फैलाने की धाराओं में उक्त दोनों लोगों के खिलाफ मामला पंजीबद्ध किया जाए।

मामले में शिकायत किए जाने पर अधिकारी ने कहा कि जांच के बाद जो भी तथ्य निकाल कर सामने आएंगे उसके हिसाब से आगे की कार्यवाही आवश्यक रूप से की जाएगी।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User