हर्षोल्लास के साथ निकला बारह वफात जुलूस

Saturday, September 30, 2023 - 21:14
0
हर्षोल्लास के साथ निकला बारह वफात जुलूस

सासनी- 30 सितंबर। कस्बा में मिलादुन्नबी बारावफात के पाक मौके को मुस्लिम समाज के लोगों बडी ही खुशी के साथ मनाया। मेला इन्तजामिया कमेटी द्वारा जुलूस में ई-रिक्शा, ऊंट, व अन्य वाहनों को शामिल किया। मोहल्ला जाटवान के लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। वहीं जगह-जगह शीतल जल की प्याऊ भी लगाई गई।
  शनिवार को सुबह दस बजे से मेले की तैयारी जोरों से शुरू कर दी गई। मोहल्ला कस्साबान स्थित इमाम बाड़े पर मुस्लिम समाज के लोग इकट्ठे होने लगे कुछ लोग ऊंट पर सवार थे तो कुछ लोग ई-रिक्शा पर सवार होकर मेले में शामिल हुए। आशा नगर, रामलीला रोड, कन्या इंटर कॉलेज मार्ग, आगरा अलीगढ़ रोड, कमला बाजार, गांधी चैक, अयोध्या चैक, मोहल्ला जाटवान से गुजरते इस जुलूस का लोगों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। मुहल्ला खटीकान जामुन वाला में हिन्दू समाज के लोगों ने हिंदू मुस्लिम एकता की मिसाल पेश करते हुए पुष्प वर्षा की। इस अवसर पर पूर्व सभासद जयंती प्रसाद, वेदपाल कनाडिया, अमर सिंह, हीरा लाल, सीटू, डा०कासिम अली, सभासद अफजल खान, विनोद पेन्टर, रतन लाल, यादराम भारतीय, शौकीन खान, गिरजेश कुमार, अनिल कुमार, ज्ञानप्रकाश, सज्जी,  विपिन कुमार, चन्द्र प्रकाश सैलानी, विनोद, संजीव हिमांशु भारती, अमित राज, धीरज गौतम, खमानी राम, हरचरन लाल, संजय कुमार, अटोरिया, गोलू गौतम, साहिल, आदि मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User