हरियाणा: भूपेंद्र हुड्डा ने बुलाई कांग्रेस विधायक दल की बैठक, मानसून सत्र की रणनीति पर होगा मंथन

Monday, August 10, 2026 - 12:28
0
हरियाणा: भूपेंद्र हुड्डा ने बुलाई कांग्रेस विधायक दल की बैठक, मानसून सत्र की रणनीति पर होगा मंथन

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने आज कांग्रेस विधायक दल की बैठक बुलाई है। चंडीगढ़ के सेक्टर-7 स्थित उनके आवास पर शाम पांच बजे होने वाली बैठक में आगामी विधानसभा मानसून सत्र को लेकर पार्टी की रणनीति पर चर्चा की जाएगी।

बैठक में प्रदेश की मौजूदा राजनीतिक स्थिति, सरकार को घेरने के मुद्दों और जनहित से जुड़े विषयों को लेकर मंथन किया जाएगा। कांग्रेस विभिन्न विभागों से जुड़े मुद्दों, जनसमस्याओं और सरकार के फैसलों को विधानसभा में प्रमुखता से उठाने की तैयारी कर रही है।

कांग्रेस विधायक दल की बैठक में पार्टी के पांच निलंबित विधायकों को आमंत्रित नहीं किया गया है। ऐसे में यह बैठक विधानसभा सत्र की तैयारियों के साथ-साथ पार्टी के भीतर चल रही गतिविधियों के लिहाज से भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

उधर, सोनीपत में कांग्रेस नेताओं और पदाधिकारियों की लगातार बैठकें हो रही हैं। इनमें विधानसभा सत्र की तैयारियों और सदन में सरकार को घेरने की रणनीति पर चर्चा की जा रही है। माना जा रहा है कि हुड्डा की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में विधानसभा में उठाए जाने वाले प्रमुख मुद्दों को अंतिम रूप दिया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User