जयपुर में आज कांग्रेस की ‘हिसाब मांगो रैली’, नगर निगम का घेराव; टोंक रोड-अजमेर रोड पर ट्रैफिक डायवर्जन

Monday, August 10, 2026 - 12:27
0
जयपुर में आज कांग्रेस की ‘हिसाब मांगो रैली’, नगर निगम का घेराव; टोंक रोड-अजमेर रोड पर ट्रैफिक डायवर्जन

जयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से सोमवार, 10 अगस्त को नगर निगम के खिलाफ ‘हिसाब मांगो रैली’ निकाली जाएगी। सुबह 10 बजे टोंक रोड स्थित नेहरू प्लेस से शुरू होने वाली रैली नगर निगम पहुंचेगी, जहां कांग्रेस कार्यकर्ता निगम का घेराव करेंगे। प्रदर्शन को देखते हुए यातायात पुलिस ने टोंक रोड और अजमेर रोड समेत कई प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन की व्यवस्था की है।

कांग्रेस उठाएगी शहर की बदहाल व्यवस्था का मुद्दा

रैली में कांग्रेस नगर निगम में कथित भ्रष्टाचार, कर वसूली, अतिक्रमण, टूटी सड़कों, खराब सीवरेज व्यवस्था, जाम नालों और बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों जैसे मुद्दे उठाएगी। पार्टी का आरोप है कि आम लोगों से लगातार विभिन्न करों की वसूली की जा रही है, लेकिन इसके बदले शहर में पर्याप्त मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई जा रही हैं।

कांग्रेस नेताओं के मुताबिक, शहर के कई इलाकों में सड़कें और फुटपाथ अतिक्रमण की चपेट में हैं। बेतरतीब पार्किंग से यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है, जबकि सड़कें और सीवरेज व्यवस्था भी बदहाल है।

टोंक रोड पर इन रास्तों से होगा डायवर्जन

प्रदर्शन के दौरान टोंक रोड पर यातायात व्यवस्था में बदलाव रहेगा। प्रमुख डायवर्जन इस प्रकार हैं—

• टोंक रोड से अजमेरी गेट की ओर जाने वाले वाहनों को लक्ष्मी मंदिर से सहकार मार्ग की ओर डायवर्ट किया जाएगा।

• पीएचईडी की तरफ से टोंक रोड आने वाले वाहनों को श्रीराम पथ की ओर भेजा जाएगा। श्रीराम पथ से टोंक रोड की ओर यातायात प्रतिबंधित रहेगा।

• विधानसभा रोड स्थित कैलाश टावर से टोंक रोड की ओर आने वाले वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से निकाला जाएगा।

• देवी पथ से टोंक रोड की ओर जाने वाले यातायात पर रोक रहेगी।

• पंकज सिंघवी मार्ग से टोंक रोड जाने वाले वाहनों को भी वैकल्पिक रास्तों से भेजा जाएगा।

• मुख्य मार्गों के दोनों ओर बंद होने की स्थिति में जनता स्टोर से यूनिवर्सिटी मोड़ की ओर आने वाले वाहनों को राजेंद्र मार्ग की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।

अजमेर रोड पर भी बदली रहेगी यातायात व्यवस्था

अजमेरी गेट से सांगानेर की ओर जाने वाले वाहनों को रामबाग चौराहे से जेडीए चौराहा और अंबेडकर सर्किल की ओर भेजा जाएगा।

प्रदर्शन के दौरान टोंक रोड और आसपास के इलाकों में यातायात का दबाव बढ़ने की संभावना है। ऐसे में वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने और यातायात पुलिस के निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User