हनुमान मंदिर की जमीन में अवैध निर्माण कराए जाने का विरोध, दुर्गा पूजा कमेटी के कुछ लोगों पर मंदिर में कब्जा करने का आरोप

Saturday, July 12, 2025 - 22:02
Updated: 1 year ago
0
हनुमान मंदिर की जमीन में अवैध निर्माण कराए जाने का विरोध, दुर्गा पूजा कमेटी के कुछ लोगों पर मंदिर में कब्जा करने का आरोप

फतेहपुर (आरएनआई) शनिवार को मोदनवाल हलवाई समाज की एक बैठक श्री जय हनुमान मंदिर चौक बाजार के प्रबंधक राम प्रकाश गुप्ता की अध्यक्षता में हुई। जिसमें हनुमान मन्दिर प्रांगण व संबंधित जमीन में अराजकतत्वों द्वारा फर्जी नक्शा व अवैध निर्माण कराये जाने का विरोध किया। 

राम प्रकाश गुप्ता ने बताया कि यह मन्दिर हलवाई समाज व उनके परिवार का है। इस मंदिर के पीछे का हिस्सा हलवाई धर्मशाला है जिसमें पहले बाराते रुका करती थी और हलवाई समाज के कार्यक्रम इसी प्रांगण में हुआ करते हैं लेकिन विगत कुछ वर्षों से इस प्रांगण में दुर्गा पूजा शुरू हुई और उसकी कमेटी बनी। उसी दुर्गा पूजा कमेटी के कुछ लोग गलत नियत से मंदिर में कब्जा करने की नियत से एक फर्जी कमेटी बनाई और आज अवैध तरीके से उस पर कब्जा करके मंदिर के बहाने दुकान बनाकर कब्जा करना चाहते हैं। जिसे हलवाई समाज कतई बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने बताया कि इसका मुकदमा सिविल कोर्ट में है। यह लोग मुकदमे में जाने के डर से सम्मन तक लेने से कतरा रहे हैं और अपने कुछ गुण्डे साथियों के साथ मन्दिर में कब्जा करना चाह रहे हैं। जो कि इसकी मंशा कभी पूरी नहीं होती। मुकदमे के पश्चात स्वतः हलवाई समाज इस पर भव्य मन्दिर व धर्मशाला का निर्माण कराकर मन्दिर का जीर्णाेधार करेगा। जिसमें समाज के लोगों के साथ अन्य समाज के लोगों को सुविधा प्रदान की जाएगी। इस मौके पर दरगाहीलाल, गंगाचरण मोदनवाल, दिलीप मोदनवाल, प्रमोद मोदनवाल, अजय मोदनवाल, श्याम किशोर मोदनवाल, जीतू मोदनवाल, संजय मोदनवाल, साकेत मोदनवाल, राकेश मोदनवाल, विशुनदत्त मोदनवाल, विजय मोदनवाल, गुड्डू मोदनवाल भी मौजूद रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User