स्वीप कार्यक्रम के तहत हुआ विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन

Friday, November 24, 2023 - 20:39
Updated: 3 years ago
0

हाथरस 24 नवंबर ।जिलाधिकारी  के निर्देशानुसार श्री उमेश चंद्र कौशिक आदर्श विद्या निकेतन इंटर कॉलेज में स्वीप कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. सौरभ जैन एवं शिक्षाविद आशीष कुमार जैन द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इसके उपरांत मंचासीन अतिथियों का स्वागत कर कार्यक्रम को विधिवत शुरू किया गया ।।  
मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम की जानकारी संगीतमय ढंग से धर्मवीर, नरेंद्र, बॉबी एवं पवन कुमार की टीम द्वारा शानदार तरीके से प्रदान की गई। कार्यक्रम में डॉ.प्रीतिका शर्मा, नरेन्द्र पाल(नोडल अधिकारी स्वीप), प्रवीण कौशिक, अनुराग तिवारी,सुनीत कुमार गौतम ने अपने विचार प्रस्तुत किये। कार्यक्रम में अपने विचार व्यक्त करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. सौरभ जैन ने निष्पक्ष होकर चुनाव में मतदान करने की अपील की । कार्यक्रम का संचालन विनीत कुमार शर्मा द्वारा किया गया। स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।।      स्वीप अभियान के तहत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में निबंध प्रतियोगिता में कक्षा 9 की छात्रा कीर्ति प्रथम, कक्षा 11 की छात्रा अनामिका द्वितीय, कक्षा 12 की चांदनी तृतीय स्थान पर रही ।
पोस्टर प्रतियोगिता में कक्षा 12 की शीतल प्रथम, कक्षा 10 की नीलम द्वितीय तथा कक्षा 9 की छात्रा विद्या तृतीय स्थान पर रही। मेहंदी प्रतियोगिता में कक्षा 9 की छात्रा निशा प्रथम, 9 की छात्रा तुलसी द्वितीय तथा कक्षा 8 की छात्रा प्रिया तृतीय स्थान पर रही। रंगोली प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग में राजेश, तनीषा, रश्मि प्रथम स्थान ,प्रियंका  खुशबू, लाजो द्वितीय स्थान पर रही तथा आरती ,दिव्या, कशिश तृतीय स्थान पर रही।।    
जूनियर वर्ग में खुशी, कीर्ति, शगुन, प्रथम स्थान पर कुमकुम, साक्षी, भावना द्वितीय स्थान पर, राकेश, राज, हनी तृतीय स्थान पर रहे। भाषण प्रतियोगिता में लता कक्षा 11 प्रथम कामिनी कक्षा 10 द्वितीय वर्ष कक्षा 10 तृतीय स्थान पर रही ।इसी क्रम में मतदाता जागरूकता रैली निकाल कर जनता को जागरूक किया गया।  

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User