नई शिक्षा नीति पर दो दिवसीय संगोष्ठी आरडी गर्ल्स कॉलेज में

Friday, November 24, 2023 - 20:40
Updated: 3 years ago
0

हाथरस 24 नवंबर । श्री रामेश्वरदास अग्रवाल कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में  25 व 26 नवंबर को नई शिक्षा नीति-2020 पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित की जा रही है।जिसमें 25 नवम्बर को उद्‌घाटन सत्र में संगोष्ठी की अध्यक्षता प्रो. चन्द्रशेखर (कुलपति राजा महेन्द्र प्रताप सिंह राज्य वि. वि. अलीगढ़), मुख्यातिथि प्रो. ए. पी. पांडेय (पूर्व कुलपति मणिपुर वि. वि., मणिपुर), मुख्य वक्ता प्रो. दिनेश चन्द्र शर्मा (विभागाध्यक्ष जन्तु विज्ञान विभाग, के. एम. राजकीय महाविद्यालय बादलपुर, ग्रेटर नोएडा) रहेंगे। समापन सत्र 26 नवंबर को सेमिनार के अध्यक्ष प्रो. के. सी. सिंघल (पूर्व कुलपति एनआईएमएस  वि. वि. जयपुर), मुख्यातिथि प्रो. के एस. राना (कुलपति, मेवाड़ विश्वविद्यालय, चितौड़गढ़, राजस्थान) रहेंगे।
समन्वयक प्राचार्या प्रो. इंदु वार्ष्णेय के निर्देशन एवं प्रो. रंजना गुप्ता के संयोजन में आयोजित की जा रही इस दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्टी को आईसीएसएसआर  द्वारा वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है। इस संगोष्ठी में देश के विभिन्न राज्यों से 200 से अधिक शिक्षक एवं शोधार्थी अपना शोध-पत्र प्रस्तुत करेंगे। संगोष्ठी से प्राप्त परिणाम सरकार को प्रेषित किये जायेंगे। निश्चय ही उस संगोष्ठी से विचार के रूप में जो अमृत निकलेगा उससे नई शिक्षा नीति को बल मिलेगा और उसके सफलतापूर्वक संचालन में सहायता मिलेगी।   

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User