स्वास्थ्य विभाग द्वारा "हर शुक्रवार डेंगू और वार" मुहिम के तहत जिले भर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे

(सुरेश रहेजा, परवीन कुमार, चंद्र मोहन, साहिल रहेजा)

Jun 20, 2025 - 18:41
 0  54
स्वास्थ्य विभाग द्वारा "हर शुक्रवार डेंगू और वार" मुहिम के तहत जिले भर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे

अमृतसर (आरएनआई) स्वास्थ्य मंत्री पंजाब डॉ. बलबीर सिंह के निर्देशानुसार सिविल सर्जन डॉ. किरणदीप कौर द्वारा हर शुक्रवार डेंगू और वार मुहिम के तहत जिले भर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में मजीठा रोड तुंगबाला के इलाके में भी विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसके दौरान सभी स्वास्थ्य कर्मियों, आशा वर्करों और सरकारी कॉलेजों की नर्सिंग छात्राओं द्वारा डेंगू के बारे में जागरूकता रैली निकाली गई। इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. किरणदीप कौर ने कहा कि बरसात के मौसम में जगह-जगह पानी जमा होना स्वाभाविक है, लेकिन इसके साथ ही जहां पानी जमा होगा, वहां मच्छर भी पनपेंगे, इसलिए हम सबकी जिम्मेदारी बनती है कि मच्छरों को पनपने से रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग का सहयोग करें और सप्ताह के प्रत्येक शुक्रवार को हमें अपने घरों में कूलर, फ्रिज, गमले, टंकी, छत पर पड़े बेकार सामान आदि में पानी जमा नहीं होने देना चाहिए, क्योंकि डेंगू से बचने के लिए सबसे जरूरी है कि मच्छरों को पनपने से रोका जाए। इसके साथ ही पूरी बाजू के कपड़े पहनना और मच्छर भगाने वाली क्रीम का प्रयोग करना भी हमें डेंगू से बचा सकता है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर लोगों को जागरूक कर रही हैं। इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए जिला महामारी विशेषज्ञ डॉ. हरजोत कौर ने बताया कि डेंगू एक वायरल बुखार है, जो एडीज एजिप्टी नामक मच्छर के काटने से होता है। जिसके लक्षण तेज सिर दर्द व तेज बुखार, मांसपेशियों व जोड़ों में दर्द, आंखों के पीछे दर्द, उल्टी, नाक, मुंह व मसूड़ों से खून आना है। डेंगू बुखार का संदेह होने पर तुरंत सरकारी अस्पताल से निशुल्क जांच व उपचार करवाएं। इस अवसर पर जिला एमईआईओ अमरदीप सिंह ने सभी स्टाफ व आम जनता को डेंगू के बारे में विशेष जानकारी दी। इस अवसर पर एसआई सुखदेव सिंह, परमजीत सिंह, मनजिंदर सिंह, रसपाल सिंह सहित सभी अधिकारी व कर्मचारी शामिल हुए।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.