‘’स्वच्छता ही सेवा अभियान’’ अंतर्गत कलेक्टर द्वारा एसडीम परिसर में श्रमदान कर अपने-अपने कार्यालय एवं परिसरों में साफ-सफाई का दिया संदेश

प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा ओल्ड कलेक्ट्रेट में विभिन्न कार्यालय के परिसरों की कराई साफ-सफाई। 

Sunday, September 29, 2024 - 21:16
Updated: 2 years ago
0
‘’स्वच्छता ही सेवा अभियान’’ अंतर्गत कलेक्टर द्वारा एसडीम परिसर में श्रमदान कर अपने-अपने कार्यालय एवं परिसरों में साफ-सफाई का दिया संदेश

गुना (आरएनआई) मध्यप्रदेश शासन के निर्देश अनुसार 17 सितंबर से 02 अक्टूबर 2024 तक ‘’स्वच्छता ही सेवा अभियान’’ जारी है। इसी क्रम कलेक्टर डॉ. सतेन्‍द्र सिंह द्वारा आज प्रशासनिक अधिकारियों के साथ ओल्ड कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित अनुविभागीय अधिकारी, जिला पंचायत, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, जिला पंजीयन कार्यालय, जिला आबकारी कार्यालय परिसर व जिला पंचायत के पार्क में लगभग 5 से 6 घंटे लगातार तक श्रमदान कर उद्यानकीय विभाग एवं नगर पालिका की टीम के साथ साफ सफाई एवं पेड़ों की छटाई कराकर, स्वयं अपने हाथों से कटर चलाकर व तीन घंटे लगातार श्रमदान कार्य कर कार्यालय परिसरों को साफ सुथरा रखने का संदेश दिया गया। 

इसी प्रकार ओल्ड कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित अपर कलेक्टर कार्यालय भवन जीर्ण-शीर्ण अवस्था में होने के कारण पीडब्लूडी से परीक्षण कराने के उपरांत हटाए जाने के निर्देश दिए गये। 

जिला पंजीयन एवं आबकारी विभाग कार्यालय के सामने साफ सफाई करा कर डलवाई जीरा गिट्टी
आज अभियान के दौरान आबकारी विभाग के सामने की दीवार को तोड़कर सामने सफाई कराकर जीरा गिट्टी डलवाई गई। इसी प्रकार जिला पंजीयन कार्यालय सामने व स्टांप वेंडर्स की दुकानों के सामने साफ-सफाई करा कर जीरा गिट्टी डलवाई गई। 

जिला परिसर मे स्थित पार्क की साफ सफाई और पेड़ छटाई कराकर व्यवस्थित करने के निर्देश दिए गए इसी प्रकार सर्किट हाउस के सामने जिला पंचायत की ओर जाने वाले रास्ते पर पेड़ की छटाई भी कराई गई। 

इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी श्रीमती शिवानी पांडे, तहसीलदार नगर जीएस बैरवा, तहसीलदार ग्रामीण कमल मंडेलिया, तहसीलदार बमोरी देवदत्त गोलिया, उपसंचालक उद्यानकी जीएस रघुवंशी, नगर पालिका अधिकारी तेज सिंह, डीआर गोवर्धन सिंह सहित विभिन्न अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा श्रमदान किया गया।


Follow  RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User