स्थानांतरण विवाद में स्वास्थ्य विभाग की स्थापना लिपिक निलंबित
छतरपुर(आरएनआई)जिले के प्रभारी मंत्री के अनुमोदन के बिना एवं स्थानांतरण नीति के विरुद्ध ट्रांसफर आदेश जारी करने के आरोप में स्वास्थ्य विभाग छतरपुर की स्थापना लिपिक निलंबित।
उक्त आदेश में तीनों एएनएम श्रीमती रचना श्रीवास्तव, श्रीमति शबनम, श्रीमती रेखा निरंजन का स्थानांतरण आदेश मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला छत्तरपुर की सहमति से किया गया। लेकिन जब शिकायत हुई, और मामला तूल पकड़ा तो सीएमएचओ ने उत्तरदायित्व से पल्ला झाड़ते हुए स्थापना लिपिक श्रीमती बबिता खरे, सहायक ग्रेड-2 को बलि का बकरा बनाकर जिम्मेदार ठहराते हुए सीएमएचओ ने कलेक्टर को जांच प्रतिवेदन भेजा, जिस पर जिला कलेक्टर ने स्थापना लिपिक को निलंबित कर दिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)