सुलतानपुर में 12 फरवरी को लोकसभा चुनाव कार्यालय का कैबिनेट मंत्री 'नंदी' करेंगे उद्घाटन

भाजपा जिलाध्यक्ष ने कार्यालय का निरीक्षण कर तैयारी को दिया अंतिम रूप, भाजपा ने पांचो विधानसभा में प्रभारी व संयोजक नियुक्त किया

Saturday, February 10, 2024 - 19:05
Updated: 3 years ago
0
सुलतानपुर में 12 फरवरी को लोकसभा चुनाव कार्यालय का कैबिनेट मंत्री 'नंदी' करेंगे उद्घाटन

सुल्तानपुर (आरएनआई) भाजपा ने आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी मिशन मोड में शुरू कर दी है।भाजपा जमीनी स्तर पर बूथ समिति व पन्ना प्रमुख आदि के गठन का काम पूरा करके गांव चलो अभियान का भी शुभारंभ कर चुकी है।इसी क्रम में भाजपा 12 फरवरी दिन सोमवार को लोकसभा चुनाव कार्यालय के उद्घाटन की तैयारी में जुट गई है। शनिवार को भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ आरए वर्मा की अगुवाई में लोकसभा चुनाव कार्यालय का निरीक्षण किया गया।दरियापुर से पंच रास्ता जाने वाले रोड पर स्थित चुनाव कार्यालय पर जिलाध्यक्ष ने जिला पदाधिकारी व अन्य कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर तैयारी को अंतिम रूप दिया। जिलाध्यक्ष ने बैठक में बताया कि 12 फरवरी को 2:30 बजे कैबिनेट मंत्री व लोकसभा के क्लस्टर प्रमुख नंद गोपाल गुप्ता 'नंदी' लोकसभा चुनाव कार्यालय का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद लोकसभा चुनाव की गतिविधियां इसी कार्यालय से शुरू हो जाएंगी।भाजपा प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी ने बताया कि भाजपा ने पांचो विधानसभा में संयोजक व प्रभारियों की नियुक्ति भी कर दी है। सुल्तानपुर विधानसभा के प्रभारी सतीश दुबे व संयोजक आलोक आर्या, इसौली प्रभारी कालीबख्श सिंह व संयोजक संजय त्रिलोकचंदी,सदर प्रभारी बालकृष्ण पाण्डे व संयोजक विनोद सिंह,कादीपुर प्रभारी नीरज मौर्या व संयोजक आनंद द्विवेदी और लंभुआ वि.सभा के प्रभारी के के जायसवाल व संयोजक अयोध्या प्रसाद वर्मा को बनाया गया है।बैठक में प्रमुख रूप से नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीन कुमार अग्रवाल, जिला महामंत्री विजय त्रिपाठी, घनश्याम चौहान,संदीप सिंह,आनंद द्विवेदी, आशीष सिंह रानू,नरेंद्र कुमार सिंह, जगदीश चौरसिया,बबिता तिवारी, सरोज पांडे, आकाश जायसवाल,दिनेश चौरसिया आदि मौजूद रहे।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User