सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान हंगामा, याचिकाकर्ता को कोर्टरूम से बाहर निकाला गया
सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार को सुनवाई के दौरान एक याचिकाकर्ता ने कोर्टरूम में हंगामा कर दिया। इलाहाबाद हाईकोर्ट के एक आदेश को चुनौती देने वाले याचिकाकर्ता ने सुनवाई के दौरान कथित तौर पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और न्यायाधीशों को आदेश देने की कोशिश की।
मामले की सुनवाई जस्टिस के. वी. विश्वनाथन और आलोक आराधे की पीठ कर रही थी। सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता ने लखनऊ के एसीपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश देने की मांग करते हुए असामान्य व्यवहार किया।
जब पीठ ने उसके व्यवहार पर आपत्ति जताई, तो उसने कथित तौर पर अभद्र भाषा का प्रयोग किया और अपने दस्तावेज कोर्टरूम में उछाल दिए। इसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने हस्तक्षेप कर उसे कोर्टरूम से बाहर निकाल दिया।
घटना के बाद अदालत की कार्यवाही सामान्य रूप से जारी रही। फिलहाल, इस मामले में सुप्रीम कोर्ट की ओर से कोई अलग आदेश जारी नहीं किया गया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)