सी डी ओ ने प्रोजेक्ट अलंकार योजना के तहत निर्माण अधीन कार्यों की समीक्षा

Thursday, April 24, 2025 - 19:36
Updated: 2 years ago
0
सी डी ओ ने प्रोजेक्ट अलंकार योजना के तहत निर्माण अधीन कार्यों की समीक्षा

मथुरा (आरएनआई) मुख्य विकास अधिकारी महोदय की अध्यक्षता में 24 अप्रैल को  माध्यमिक शिक्षा विभाग की प्रोजेक्ट अलंकार योजना के अंतर्गत निर्माणाधीन कार्यों की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक मथुरा श्री रवींद्र सिंह, कार्यदाई संस्था उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद के सहायक अभियंता वा अवर अभियंता उपस्थित रहे। योजना के अंतर्गत राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बलदेव के नवीन भवन निर्माण कार्य में विलम्ब पर पूछे जाने पर कार्यदाई संस्था के अवर अभियन्ता द्वारा अवगत कराया गया कि जलभराव के कारण कार्य विलंब से प्रारंभ हो सका था। मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा नियत समय के अंदर निर्माण कार्य पूर्ण करवाए जाने के निर्देश प्रदान किए गए । जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देशित किया गया कि  टास्क फ़ोर्स से निर्माण कार्य की गुणवत्ता की नियमित जांच करवाएं।

प्रोजेक्ट अलंकार योजना में 32 विद्यालयों में कुल 23 मल्टीपरपज हाल, 15 पेयजल वा 07 शौचालाय ब्लॉक के कार्य निर्माणाधीन हैं जिनकी द्वितीय किश्त मार्च महीने के अंत में निर्गत की जा चुकी है, मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा निर्देश प्रदान किए गए कि सभी निर्माण कार्य मई माह तक पूर्ण कर लिए जाए वा तकनीकी जांच करा कर विद्यालयों को हस्तांतरित कर दिए जाए। समग्र शिक्षा के अंतर्गत उच्चीकृत राजकीय हाईस्कूल दघेटा ,हुसैनी वा लोहारवारी में अभी कार्य प्रारंभ ना होने पर कार्यदाई संस्था को चेतावनी दी गई कि शीघ्र कार्य प्रारंभ करवाए वा विलंब के संबंध में अपना स्पष्टीकरण उपलब्ध कराएं।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User