सी.पी. राधाकृष्णन ने देश के 15 वें उपराष्ट्रपति पद की शपथ ली

Friday, September 12, 2025 - 19:04
Updated: 1 year ago
0
सी.पी. राधाकृष्णन ने देश के 15 वें उपराष्ट्रपति पद की शपथ ली

नई दिल्ली (आरएनआई) श्री सी.पी. राधाकृष्णन ने आज देश के पंद्रहवें उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति के रूप में शपथ ली।

राष्ट्रपति भवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने श्री राधाकृष्णन को शपथ दिलाई।इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे।श्री राधाकृष्णन इससे पहले महाराष्ट्र के राज्यपाल थे।

शपथ ग्रहण के बाद श्री राधाकृष्णन ने राजघाट जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने सदैव अटल में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, दीनदयाल उपाध्याय मार्ग पर स्थित स्मारक पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय और किसान घाट पर पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को भी श्रद्धांजलि अर्पित की।

4 मई 1957 को तमिलनाडु के तिरुपुर में जन्मे श्री चंद्रपुरम पोन्नुसामी राधाकृष्णन ने बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में स्नातक की उपाधि प्राप्त की। आरएसएस के स्वयंसेवक के रूप में शुरुआत करके वे 1974 में भारतीय जनसंघ की राज्य कार्यकारिणी के सदस्य बने।सार्वजनिक जीवन में प्रवेश करने से पहले श्री राधाकृष्णन का एक वस्त्र निर्यातक के रूप में एक लंबा और सफल करियर रहा।

18 फरवरी 2023 को श्री राधाकृष्णन को झारखंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया। 

उन्होंने तेलंगाना के राज्यपाल और पुडुचेरी के उपराज्यपाल का अतिरिक्त कार्यभार भी संभाला बाद में उन्हें महाराष्ट्र का राज्यपाल बनाया गया था। एल.एस.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User