सीएमएस से मिले मून फाउंडेशन के संस्थापक, पर्यावरण संरक्षण का संदेश देकर भेंट किया पौध

Oct 23, 2025 - 21:51
Oct 23, 2025 - 21:54
 0  135
सीएमएस से मिले मून फाउंडेशन के संस्थापक, पर्यावरण संरक्षण का संदेश देकर भेंट किया पौध

फतेहपुर (आरएनआई) मून फाउंडेशन के संस्थापक एडवोकेट फैज़ान अहमद मून ने गुरूवार को सीएमएस से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने अस्पताल की सफाई और व्यवस्था की सराहना की। डॉक्टरों और स्टाफ़ की मेहनत व समर्पण की खुले दिल से तारीफ़ की। मुलाकात के अवसर पर उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए सीएमएस को एक पौध भी भेंट किया। मून फाउंडेशन ने अपने नए मिशन का भी ऐलान किया। हर मरीज का इलाज समय पर सुनिश्चित कराना है। इस मिशन के तहत संगठन यह सुनिश्चित करेगा कि सभी मरीजों को समय पर उचित और प्रभावी उपचार मिले। इसके लिए स्थानीय समाज के सभी लोगों से सहयोग की भी अपील की गई। फाउंडेशन की यह पहल जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने और मरीजों तक जल्दी सहायता पहुँचाने का संकल्प है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0