सीएमएचओ आगर मालवा रमेश चंद्र कुरील को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा

Friday, June 16, 2023 - 16:15
0
सीएमएचओ आगर मालवा रमेश चंद्र कुरील को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा

आगर, उज्जैन। लोकायुक्त उज्जैन की टीम ने सीएमएचओ आगर मालवा डाक्टर रमेश चंद्र कुरील को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा। आवेदक डॉक्टर भगवान दास राजोरिया से मांगे थे रुपये। डीएसपी सुनील तालान और निरीक्षक बसंत श्रीवास्तव की टीम ने आगर में उनके निवास पर पकड़ा है कार्यवाही जारी है।

लोकयुक्त टीम के अनुसार, आवेदक भगवानदास राजोरिया शिशु रोग विशेषज्ञ ने पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त उज्जेन संभाग अनिल विश्वकर्मा को दिनांक 12 जून को आवेदन प्रस्तुत किया कि मेरी संविदा पर आगर जिला अस्पताल मे अपाइंटमेंट है। सीएमएचओ आऱसी कुरिल द्वारा मेरे विरुद्ध कोई लिखा-पढ़ी ना करने के 20 हजार रुपये रिश्वत की मांग की जा रही है। शिकायत का सत्यापन कराया गया जो सही पाई गई।

दिनांक 15 जून को आवेदक राजोरिया ने बात की तो कुरील 10000 रुपये लेने पर सहमत हो गए। शुक्रवार को डा. राजोरिया ने जैसे ही 10000 रुपये उनके शासकीय आवास पर पहुंचकर सीएमएचओ कुरिल को दिए तो लोकायुक्त टीम ने उनको तत्काल रंगे हाथ पकड़ लिया कार्रवाई जारी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User