सीईओ जिला पंचायत श्री दुबे ने की ‘जल गंगा संर्वधन’ अभियान के कार्यों की समीक्षा, 03 को कारण बताओ सूचना पत्र जारी करने के दिये निर्देश

Friday, May 16, 2025 - 19:38
Updated: 1 year ago
0
सीईओ जिला पंचायत श्री दुबे ने की ‘जल गंगा संर्वधन’ अभियान के कार्यों की समीक्षा, 03 को कारण बताओ सूचना पत्र जारी करने के दिये निर्देश
गुना (आरएनआई) मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत गुना अभिषेक दुबे द्वारा आज जिला पंचायत सभाकक्ष में योजनाओं की समीक्षा बैठक ली गई। 
बैठक में सीईओ जिला पंचायत गुना द्वारा सर्व ‘जल गंगा संर्वधन’ अभियान की समीक्षा करते हुए अभियान अन्‍तर्गत आने वाले कम्‍पोनेंटों के सभी कार्यों को लक्ष्‍य के अनुरूप समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिये गये। उन्‍होंने खेत तालाब के 2105 लक्ष्‍य के विरुद्ध कम प्रगति होने पर नाराजगी व्‍यक्‍त की। उन्‍होंने डगवेल रिचार्ज, अमृत सरोवर एवं Old NRM Work को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिये। 
इसी प्रकार महिला मेट नियोजन के लक्ष्‍य 1527 एवं मनरेगा कंवर्जेंस आंगनबाड़ी के कार्यों के लक्ष्‍य 15 के विरुद्ध निर्धारित समय-सीमा में शत-प्रतिशत लक्ष्‍य प्राप्‍त करने के निर्देश भी दिये गये। सीईओ जिला पंचायत द्वारा ‘जल गंगा संर्वधन’ के कार्यों में रुचि न लेने एवं प्रगति संतोषजनक नहीं होने के कारण जनपद पंचायत राघौगढ़ के सहायक यंत्री  अफराज खान, उपयंत्री  प्रदीप लोधी एवं ओमप्रकाश धाकड़ को कारण बताओ सूचना पत्र जारी करने के निर्देश दिये गये। साथ ही उन्‍होंने निर्देशित किया कि यदि दिनांक 17 मई 2025 तक संबंधित ब्‍लॉक की अपेक्षित प्रगति नहीं आती है तो सभी संबंधितों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया जावे। 
बैठक में श्रीमती राजेश्‍वरी बघेल कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा गुना, संबंधित योजना प्रभारी जिला पंचायत गुना, गौरव यादव मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत आरोन,  पुष्‍पेन्‍द्र व्‍यास मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बमोरी, गौरव खरे मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत गुना, सहायक यंत्री, उपयंत्री, एडीईओ, पीसीओ जनपद पंचायत आरोन, बमोरी, गुना राघौगढ़ सभाकक्ष में उपस्थित रहे तथा जनपद पंचायत चांचौड़ा के मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी गिर्राज दुबे सहित ब्‍लॉक के समस्‍त अधिकारी/कर्मचारी गूगल लिंक के माध्‍यम से बैठक में जुड़े।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User