सिलेंडर वितरण कार्य में लापरवाही बरतने पर ग्रामीण वितरक, अटाखेडी गैस एजेंसी को किया गया निलंबित
गुना (आरएनआई) कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल के निर्देशानुसार जिले में उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडरों की सुलभ उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु अभियान चलाया जा रहा हैं ।
इसी क्रम में विकासखण्ड गुना में इण्डेन कम्पनी के एरिया मैनेजर ने अटाखेडी़ ग्रामीण वितरक, गैस एजेंसी को उपभोक्ताओं को नियमित रूप से सिलेडरों को सप्लाई नहीं करने पर दिनांक 15 मई 2025 को उक्त एंजेसी को निलंबित कर दिया गया है। उपभोक्ताओं की सुविधा हेतु मारकीमहू इण्डेन ग्रामीण वितरक, मारकीमहू पर संलग्न किया गया है। अटाखेडी़ गैस एजेंसी पर संलग्न 935 उपभोक्ताओं को मारकीमहू गैस एजेंसी पर ट्रांसफर किये गये हैं। उक्त कार्यवाही श्री मनोज शर्मा, सेल्स ऑफिसर इण्डेन गुना के प्रतिवेदन के आधार पर की गई है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)