सिवनी में देर रात महसूस हुए भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग, रिक्टर स्केल पर 3.6 रही तीव्रता

Wednesday, March 13, 2024 - 22:40
Updated: 3 years ago
0
सिवनी में देर रात महसूस हुए भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग, रिक्टर स्केल पर 3.6 रही तीव्रता

सिवनी (आरएनआई) मध्य प्रदेश के सिवनी जिले से एक बड़ी खबर आ रही है जहाँ बुधवार रात 8 बजकर 2 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.6 मापी गई। इस दौरान घबराकर लोग घरों से बाहर आ गए, हालांकि अभी तक कहीं से भी जान माल की हानि की खबर सामने नहीं आई है। कुछ माह पहले अक्टूबर में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।

बुधवार रात को 8 बजकर 2 मिनट पर शहर के घरों और दुकानों में रखे समान में गड़गड़ाहट के साथ हलचल हुई। इसके बाद लोग घबराकर अपनी दुकानों और मकानों से बाहर आ गए। फिलहाल कहीं से भी जान-माल की हानि की सूचना नहीं है। बताया जा रहा है कि बीते चार वर्षों में कई बार भूकंप के झटके महसूस किए गए है। इनमें से कुछ रिक्टर स्केल पर भी दर्ज हुए हैं। वर्ष 2020 में 27 अक्टूबर को रिक्टर स्केल पर सिवनी में पहला भूकंप 3.3 तीव्रता दर्ज किया गया था।

ज्ञातव्य है कि पिछले वर्ष भूकंप के झटके पर जांच करने आए भू वैज्ञानिकों ने जानकारी देते हुए बताया था कि बारिश का पानी दरारों के जरिए गहराई में पहुंचने के कारण उसमें से निकलने वाली ऊर्जा से यह झटके महसूस किए जा रहे हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User