हेमा मालिनी को ब्रांड एंबेसडर बनाओ…मोहन सरकार के मंत्री ने डाक विभाग से की ये मांग

Wednesday, March 13, 2024 - 22:37
Updated: 3 years ago
0
हेमा मालिनी को ब्रांड एंबेसडर बनाओ…मोहन सरकार के मंत्री ने डाक विभाग से की ये मांग

खंडवा (आरएनआई) सरकार में भी अपने काम और बयान को लेकर चर्चित रहने वाले मोहन यादव सरकार के मंत्री विजय शाह एक बार फिर से चर्चा में है. इस बार उन्होंने मंच से जनता को संबोधित करते हुए डाक विभाग  से मांग कर दी है. शाह ने विभाग को सलाह दी है कि हेमा मालिनी को ब्रांड एंबेसडर बनाना चाहिए। उन्होंने मंच से कहा ‘ हेमा मालिनी को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाएं’

खंडवा में मध्य प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री विजय शाह ने कहा कि हेमा मालिनी भारतीय संस्कृति, सभ्यता और संस्कार की प्रतिमूर्ति है. वह चौथी बार सांसद बन रही हैं और मोदी सरकार की गारंटी है. विजय शाह ने कहा कि हेमा मालिनी को ब्रांड एंबेसडर बनाने से पोस्ट ऑफिस विभाग की जनहितैषी योजनाओं का प्रचार प्रसार होगा और आम लोग पोस्ट ऑफिस में ज्यादा ब्याज देने वाली स्कीम में पैसा डालेंगे. शाह के भाषण देने के अंदाज पर उपस्थित जनसमूह ने खूब मनोरंजन किया.

मध्य प्रदेश सरकार के आदिम जाति कल्याण मंत्री विजय शाह पोस्ट ऑफिस परिसर में पासपोर्ट कार्यालय के शुभारंभ अवसर पर कार्यक्रम में शामिल होने आए थे. उन्होंने कहा कि देश में सबसे ज्यादा ब्याज पोस्ट ऑफिस देता है. उसके बावजूद आम नागरिकों योजनाओं के बारे में पता नहीं. उन्होंने कहा कि विभाग विज्ञापन और प्रचार-प्रसार नहीं करता.

विजय शाह ने सलाह दी की हेमा मालिनी को भारतीय डाक एवं पोस्ट विभाग का एंबेसडर बनाना चाहिए. हेमा मालिनी भारतीय संस्कृति सभ्यता और संस्कार की प्रतिमूर्ति है. वह लगातार चौथी बार सांसद बन रही है. ‘पहले इस्तेमाल करो फिर विश्वास करो’ के स्लोगन को कहते हुए उन्होंने कहा कि एक बार उन्हें ब्रांड एंबेसडर बना लो सब कुछ सही हो जाएगा।

इतना ही नहीं विजय शाह ने कहा कि वह अपने ग्रामीण आदिम जाति कल्याण विभाग के कर्मचारियों की पेंशन और पैसा पोस्ट ऑफिस में जमा करवा देंगे. उनका इशारा इस बात पर था की पोस्ट विभाग की योजनाओं में अन्य बैंकों से ज्यादा ब्याज मिलता है फिर भी आम लोग इसका फायदा नहीं उठा पाते. इस कारण पोस्ट ऑफिस को प्रचार प्रसार करना चाहिए।

विजय शाह ने अपने संबोधन के अंत में कहा कि देश के विकास में पोस्ट ऑफिस बहुत योगदान दिया है. उन्होंने पोस्ट ऑफिस को मोदीजी के विकास सगा बेटा बताते हुए कोऑपरेटिव और अन्य भारतीय बैंकों को चचेरा बेटा बताया. शाह ने कहा कि जब पोस्ट ऑफिस जैसा सगा बेटा जिंदा है तो दूसरे बेटों को पैसा क्यों देन?

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User