सिर में डंडा मार कर की थी सुपरवाइजर की हत्या, पोस्टर्माटम रिपोर्ट में हुई सुपरवाइजर की हत्या की पुष्टि, आरोपी राइस मिल स्वामी हुआ फरार, पुलिस तलाश में जुटी

Monday, October 30, 2023 - 20:36
Updated: 3 years ago
0
सिर में डंडा मार कर की थी सुपरवाइजर की हत्या, पोस्टर्माटम रिपोर्ट में हुई सुपरवाइजर की हत्या की पुष्टि, आरोपी राइस मिल स्वामी हुआ फरार, पुलिस तलाश में जुटी

सासनी/ हाथरस।कोतवाली सासनी के महमूदपुर बरसै स्थित वेयरहाउस में हुई सुपरवाइजर की हत्या सिर पर वार करके की गई है। इस बात की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुई है। अब पुलिस हत्या के मुकदमे में नामजद राइल मिल के स्वामी की तलाश में जुटी है। घटना के बाद से ही राइस मिल स्वामी फरार हो गया है। इस मामले को लेकर सासनी पुलिस ने कई लोगों से पूछताछ कर रही है।
बता दें कि सासनी के महमूदपुर बरसै स्थित कुसुम अग्रवाल वेयर हाउस में थाना सादाबाद क्षेत्र के राजपुर निवासी नरेंद्र कुमार पुत्र देवकीनंदन सुपरवाइजर था। यहां पर चावल गाड़ी में लादने को लेकर धान मील स्वाती पुनीत अग्रवाल व उसके साथियों से विवाद हो गया। जिसके बाद नरेंद्र के साथ पुनीत अग्रवाल और उसके साथियों ने मारपीट की, जिससे वह बेहोश हो गया और उसकी मौत हो गई। यह देख पुनीत अग्रवाल और उसके साथी मौके से फरार हो गए। नरेंद्र को एक कर्मचारी जिला अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचे नरेंद्र के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया, जिसके बाद पुलिस ने तहरीर के आधार पर पुनीत अग्रवाल के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया, तथा शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टर्माटम रिपोर्ट में मौत का कारण सिर में किसी चीज से वार करना आया है, जिसके कारण नरेंद्र की मौत हुई है। या यह कहें कि नरेंद्र को पीट-पीट कर मार डाला गया। इस संबंध में कोतवाली सासनी प्रभारी निरीक्षक केशव दत्त शर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण मारपीट आया है। सिर पर डंडा से प्रकार किया गया है, घटना का अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। आरोपी की तलाश जारी है।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User