महिला कल्याण विभाग द्वारा बाल विवाह की रोकथाम हेतु जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया

Monday, October 30, 2023 - 20:38
Updated: 3 years ago
0
महिला कल्याण विभाग द्वारा बाल विवाह की रोकथाम हेतु जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया

हाथरस जिलाधिकारी अर्चना वर्मा के निर्देशानुसार मुख्य विकास अधिकारी साहित्य प्रकाश मिश्र के मार्गदर्शन में जिला प्रोबेशन अधिकारी सीमा मौर्या के नेतृत्व में महिला कल्याण विभाग द्वारा मिशन शक्ति फेज 4.0 के अंतर्गत जनता आदर्श इंटर कॉलेज रुहेरी हाथरस में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।  

उक्त कार्यक्रम में महिला कल्याण अधिकारी श्रीमती मोनिका दीक्षित द्वारा महिलाओ एवं बालक/ बालिकाओं से संबंधित समस्त योजनाओं जैसे बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, रानी लष्मीबाई एवं बाल सम्मान कोष, किशोर न्याय अधिनियम 2015, बालश्रम, स्पॉन्सरशिप, 181 महिला हेल्पलाइन, वन स्टॉप सेंटर, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 आदि की विस्तार से जानकारी प्रदान की गयी। साथ ही बताया गया कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत हम सबको बालिकाओं और महिलाओं के प्रति हो रहे सामाजिक भेदभाव को खत्म करना है साथ ही महिलाओं को स्वयं के खिलाफ हो रहे अपराधों के प्रति आवाज उठाने हेतु प्रेरित किया गया। उक्त कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रमोद कौशिक का विशेष सहयोग रहा।

इस अवसर पर विद्यालय के अध्यापक संतोष तिवारी, रवेंद्र शर्मा, सुनील कुमार, विनय पाराशर तथा महिला कल्याण विभाग से जिला समन्वयक ज्योति तौमर उपस्थित रहे।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User