साबरकांठा में विश्व योग दिवस पर स्काउट-गाइड्स का अनोखा योग प्रदर्शन, दिया स्वस्थ जीवन का संदेश
साबरकांठा (आरएनआई) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विश्व को योग का महत्व समझाया। स्काउट गाइड्स ने शहरों व गांवों में लोगों को योग का प्रदर्शन कर योग करने, स्वस्थ रहने व मौज मस्ती करने का मार्गदर्शन दिया। -जिला मुख्य आयुक्त श्री अतुलभाई दीक्षित विश्व योग दिवस के उपलक्ष्य में भारत स्काउट गाइड संघ जिला साबरकांठा-गुजरात द्वारा जिला मुख्य आयुक्त श्री अतुलभाई दीक्षित के नेतृत्व में हिम्मतनगर के मुख्य बाजारों, टावर सरदार चौक में प्रशिक्षण आयुक्त नितिन गुर्जर, गाइड प्रशिक्षण आयुक्त वैशाली पटेल द्वारा महाकाली मंदिर परिसर में रेंजर आयुक्त व योग मास्टर सोनल डामोर तथा मोतीपुरा गांधी बापू चौक में कब-बुलबुल आयुक्त कल्पना निनामा द्वारा तथा भारत स्काउट-गाइड साबरकांठा द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर योग सत्र आयोजित कर लोगों को प्रत्यक्ष रूप से बताया कि यदि स्वस्थ रहना है, स्वास्थ्य बनाए रखना है व बीमारियों से बचना है तो प्रत्येक व्यक्ति को अपने दैनिक जीवन में प्रतिदिन प्रातः 30 मिनट योग के लिए अवश्य निकालने चाहिए। योग करो, स्वस्थ रहो के ध्येय वाक्य के साथ वातावरण योगमय हो गया।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
2
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



