सागर के भूतेश्वर रेलवे फाटक के पास ट्रेक पर दो लड़को के शव : ट्रेन से कटकर मौत

Thursday, June 29, 2023 - 16:45
0
सागर के भूतेश्वर रेलवे फाटक के पास ट्रेक पर दो लड़को के शव : ट्रेन से कटकर मौत

सागर। सागर शहर के मोतीनगर थाना क्षेत्र के भुतेश्वर रेलवे फाटक के पास रेलवे ट्रैक पर दो युवकों के शव मिलने से इलाके में सनसनी फेल गई। ट्रैक पर शव पड़े होने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा बनाया। शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजे गए। 

पुलिस के अनुसार रेलवे कर्मचारी ने थाने में सूचना दी थी कि ट्रैक पर शव पड़े हैं। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।

जांच के दौरान मृतकों की पहचान सुमित पुत्र जगत अहिरवार 17 निवासी कजलीवन मैदान बैरी वाले बाबा के पास और संतोष पुत्र प्रदीप अहिरवार 18 तुलसी नगर के रूप में हुई। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिवार वालों को सौंप दिए है। वहीं मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है। मामले में पुलिस जांच कर रही है कि युवक ट्रेन की चपेट में किन परिस्थितियों में आए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User