सांदीपनि विद्यालय डोंगर के बाहर बच्चों की सुरक्षा पर जिला प्रशासन की अनदेखी
राघौगढ़(गुना) (आरएनआई) राघौगढ़ स्थित सांदीपनि विद्यालय, डोंगर में आसपास के करीब 30 गांवों से बच्चे-बच्चियां पढ़ने आती हैं। विद्यालय में लगभग 1070 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं, लेकिन उनके सुरक्षित आवागमन को लेकर गंभीर लापरवाही सामने आ रही है।
माननीय मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश के सभी स्कूलों में बस सेवा शुरू करने की घोषणा किए जाने के बावजूद इस विद्यालय में अब तक बस सेवा चालू नहीं हो सकी है। मजबूरी में बच्चे बिना परमिट चल रहे ऑटो और अन्य असुरक्षित साधनों से स्कूल आने-जाने को मजबूर हैं।
विद्यालय के ठीक सामने से स्टेट हाईवे गुजरता है। इसके बावजूद
न तो स्पीड ब्रेकर बनाए गए हैं,
न स्कूल ज़ोन के चेतावनी बोर्ड लगाए गए हैं,
और न ही भारी वाहनों की आवाजाही पर कोई नियंत्रण है। हाल ही में एमपी आरडीसी के नए सूचक बोर्ड लगाए जाने से वाहनों की रफ्तार और बढ़ गई है।
कुछ दिन पहले ही बमोरी में सांदीपनि विद्यालय के बच्चों पर डंपर चढ़ने से दो मासूम बच्चियों की मौत हो चुकी है। इसके बाद भी डोंगर विद्यालय के बाहर सुरक्षा के कोई अतिरिक्त इंतजाम नहीं किए गए हैं।
स्थानीय अभिभावकों और ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द ही बस सेवा शुरू, अवैध ऑटो पर कार्रवाई और स्कूल के सामने सुरक्षा व्यवस्था नहीं की गई, तो किसी भी दिन बड़ा हादसा हो सकता है। ऐसी स्थिति में भविष्य में होने वाली किसी भी दुर्घटना की जिम्मेदारी जिला प्रशासन और संबंधित विभागों की होगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)