सवा करोड़ से होगा शाहगंज नगर पालिका का विकास अनेक परियोजनाओं का हुआ शिलान्यास

Tuesday, March 12, 2024 - 20:32
Updated: 3 years ago
0
सवा करोड़ से होगा शाहगंज नगर पालिका का विकास अनेक परियोजनाओं का हुआ शिलान्यास

जौनपुर ।शाहगंज नगर पालिका क्षेत्र में मंगलवार को करीब 1 करोड़ 25 लाख की लागत से बनने वाली परियोजनाओं का शिलान्यास हुआ । नगर पालिका अध्यक्ष रचना सिंह ने अधिशासी अधिकारी प्रदीप गिरी और सभासदों की मौजूदगी में शिलान्यास किया । 

नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि वीरेंद्र सिंह बंटी ने बताया कि शाहगंज नगर पालिका स्थित कई वार्डों में इंटरलॉकिंग, सीसी रोड और नाला निर्माण का कार्य होना है । उन्होंने बताया कि विधायक रमेश सिंह और सभासदों के प्रयास से पालिका को इन परियोजनाओं के लिए 1.25 करोड़ की राशि आवंटित हुई है । इन परियोजनाओं का शिलान्यास मंगलवार को किया गया । 

जिन परियोजनाओं का शिलान्यास हुआ, उनमें आजमगढ़ रोड पर जेसीज चौक से एचडीएफसी बैंक तक सड़क के दोनों तरफ नाला निर्माण, शाहपंजा में शाह बाबा की मजार के सामने सड़क को ऊंचा करके नाली और सीसी रोड का निर्माण,  वार्ड नं 22 में नाला निर्माण,  वार्ड नं 18, 20 और 23 में इंटरलॉकिंग और नाली निर्माण, घासमंडी चौराहे से भादी चुंगी तक सड़क के दोनों तरफ नाला निर्माण आदि कार्य शामिल हैं । 

इस मौके पर सभासद छेदी लाल वर्मा, शीमप्रकाश गुप्ता, अर्पित जायसवाल, श्रेयांश गुप्ता, कृष्णकांत सोनी, मोहम्मद फैजान, धर्मेंद्र यादव, आशुतोष अग्रहरि, गणेश चौहान, अमन सोनी, विजय जायसवाल अर्पित जायसवाल प्रेमचंद नगर अध्यक्ष अरशद अंसारी सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Upendra Kumar Singh

Jaunpur Uttar Pradesh

Comments (0)

User