सर्व समाज ने मिलकर मनाया कृष्ण जन्मोत्सव, कार्यक्रम के दौरान मंच से सर्व समाजों के अध्यक्ष को किया गया सम्मानित
मुंगावली (आरएनआई) श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर नगर में श्रद्धा और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला। नगर परिषद ग्राउंड से निकले भव्य चल समारोह ने पूरे नगर को कृष्णमय बना दिया। यह चल समारोह श्रीकृष्ण जन्मोत्सव समिति के तत्वावधान में सर्व समाज की सहभागिता से आयोजित हुआ। विधायक बृजेंद्र सिंह यादव के बड़े पुत्र अर्जुन सिंह यादव के मार्ग दर्शन में भव्य चल समारोह नगर परिषद ग्राउंड से प्रारंभ होकर पोस्ट ऑफिस चौराहा, नया बाजार, पुराना बाजार, रामलीला मंच, भुजरिया तालाब रोड, मल्हारगढ़ रोड एवं गणेश शंकर विद्यार्थी चौराहे से होता हुआ पुनः नगर परिषद ग्राउंड पर पहुंचा, जहां विशाल धर्मसभा का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में राज्यमंत्री कृष्णा गौर, ने एवं कोलारस विधायक महेंद्र सिंह यादव रहे तो वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक बृजेंद्र सिंह यादव ने की तो विशेष अतिथि के रूप में यादवेंद्र सिंह यादव ने की,वही मंच पर सभी समाजों के अध्यक्ष वा प्रतिनिधि मंचासिन रहे कार्यक्रम
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

