सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित करायें:-अनुनय झा

Feb 7, 2026 - 18:37
Feb 7, 2026 - 18:38
 0  486
सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित करायें:-अनुनय झा

शाहाबाद हरदोई (आरएनआई)आज तहसील शाहाबाद सभागार में आहूत सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी अनुनय झा ने उपस्थित जिलास्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिये कि भारत एवं प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से प्रत्येक पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित करायें और प्रत्येक दिन कार्यालय में प्रातः 10 से 12 बजे के बीच रहकर विभागीय शिकायतों का निस्तारण निर्धारित समय में निष्पक्ष तथा गुणवत्ता पूर्ण करायें।

सम्पूर्ण समाधान दिवस में ग्रामीण क्षेत्रों में गरीबों एवं सरकारी भूमि पर अवैध कब्जों की शिकायतों को गम्भीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने सभी कानूनगों एवं लेखपालों को निर्देश दिये सभी तरह की भूमि पर किये गये अवैध कब्जों को चिन्हित करें और अपने उच्चाधिकारियों को अवगत कराते हुए पुलिस के सहयोग से गरीबों की एवं सरकारी भूमि कब्जा मुक्त करायें और कब्जा करने वालों पर कड़ी कार्यवाही करें। विद्युत विभाग की शिकायतों के संबंध में डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि खराब ट्रांस्फारमर एवं जर्जर विद्युत लाईने तत्काल ठीक करायें और नगरीय व ग्रामीण क्षेत्रों में रोस्टर के अनुसार बिजली की आपूर्ति करायें तथा विद्युत उपभोक्ताओं की बिल आदि तरह की शिकायतों का त्वरित निस्तारण करायें। पेंशन की शिकायतों के संबंध में जिलाधिकारी ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि जिन निराश्रित, वृद्व एवं दिव्यांगजन की पेंशन किसी कारण बंद हो गयी उसकी जांच करायें और पात्र लोगों की पेंशन बहाल कराने के साथ नये पेंशन आवेदन पत्रों के संबंध में शीघ्र कार्यवाही सुनिश्चित करें।

राशन वितरण में अनियमिताओं की शिकायत पर जिलाधिकारी ने जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देश दिये कि क्षेत्रीय पूर्ति निरीक्षकों से संबंधित राशन दुकानों की जांच करायें और शिकायत सही पाये जाने पर संबंधित कोटेदार के विरूद्व कार्यवाही करें। अन्य विभागों की प्राप्त शिकायतों के संबंध में जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये कि प्राप्त शिकायतों का निस्तारण समय हो और निस्तारण की जानकारी शिकायतकर्ता को भी उपलब्ध करायें। सम्पूर्ण समाधान दिवस में पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने उपस्थित थानाध्यक्षों को निर्देश दिये कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनायें रखने के लिए आराजक व आसामाजिक तत्वों, दबंग एवं अपराधी प्रवृत्ति के लोगों नजर रखें और ग्रामीण क्षेत्रों की गतिविधियों की जानकारी गांव के चौकीदार एवं बीट सिपाहियों से प्रतिदिन लें तथा अवैध कब्जा वाली भूमि खाली कराने में समन्वय बनाकर राजस्व टीम सहयोग करें। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 भावनाथ पाण्डे, उप जिलाधिकारी शाहाबाद, जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक जिला समाज कल्याण अधिकारी सहित अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी, बीडीओं, सीडीपीओ, सीओ, थानाध्यक्ष तथा फरियादी आदि उपस्थित रहे। सम्पूर्ण समाधान दिवस उपरान्त जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने पाली रोड पर बन रहे बारात घर व शाहाबाद में बन रहे रोडवेज बस स्टैंड का औचक निरीक्षण किया, तथा कार्यदायी संस्था को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0