सरकारी जमीन पर अवैध रूप से किया गया निर्माण गिराया गया

Thursday, March 14, 2024 - 19:19
Updated: 3 years ago
0

शाहाबाद हरदोई। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के जोगीपुर नौसारा में नगर पालिका की जमीन पर अवैध रूप से बनाए गए निर्माण को अधिशासी अधिकारी आर आर अंबेश की देखरेख में जेसीबी मशीन से गिरा दिया गया। शाहाबाद नगर पालिका परिषद की जमीन को बजरिया के रहने वाले एक व्यक्ति ने जोगीपुर नौसारा के रहने वाले रामकुमार मिस्त्री पुत्र नत्थू लाल को तीन लाख में बेच दिया था। जिसकी कोई लिखा पढ़ी नहीं की गई क्योंकि जमीन नगर पालिका की थी इसलिए बेचने वाले ने पैसे लेकर मकान बना लेने की इजाजत रामकुमार को दे दी। क्योंकि विक्रेता की मोहल्ले में काफी जमीन थी और उसने पैसा लेकर लोगों को जमीन पर मकान बनाने की अनुमति दे  और लोगों ने अपने मकान बना लिए।रामकुमार ने जल्दबाजी में निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया था। शिकायत मिलने पर राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य रुकवा दिया था । गुरुवार को दोपहर 1:00 बजे नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी आर आर अंबेश जेसीबी मशीन लेकर जोगीपुर नौसारा पहुंचे और उन्होंने अवैध निर्माण को गिरवा दिया। मौके पर भारी भीड़ एकत्रित हो गई। रामकुमार की मां अधिशासी अधिकारी से मकान न गिराने के लिए गिड़गिड़ाती रही और यह कहती रही कि वह अपने आप निर्माण गिरा देगी। अधिशासी अधिकारी ने शेष निर्माण अपने आप गिरा लेने के लिए निर्माण करने वाले को निर्देशित किया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User