बीएसएफ कैंपस कदमतला में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया
लक्ष्मी शर्मा
कदमतला (आरएनआई) आज सरिता शर्मा, अध्यक्ष, बावा बीएसएफ उत्तर बंगाल फ्रंटियर का मार्गदर्शन में उत्तर बंगाल सीमांत सीमा सुरक्षा बल कदमतला के बीएसएफ पत्नी कल्याण संगठन (बावा) ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस-2024 मनाया, जिसके बाद बीएसएफ परिसर, कदमतला में स्थानीय बावा प्रमुखों व बावा सदस्यों के साथ वीरांगनाओं के लिए पिकनिक का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताएं और खेल जैसे क्विज, हेयर-स्टाइलिंग, सिलाई, कढाई व अंताक्षरी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। बीएसएफ कैंपस कदमतला में बावा के तत्वावधान में एक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।
इस वर्ष महिला दिवस की अंतर्राष्ट्रीय थीम ’महिलाओं में निवेश करें : प्रगति में तेजी लाएं’ है। विषय यह मानता है कि प्रगति के बावजूद, महिलाओं को अपनी क्षमताओं के निर्माण के लिए समान अवसर प्राप्त करने में महत्वपूर्ण बाधाओं का सामना करना पडता है।
कार्यक्रम का फोकस महिलाओं को बढावा देना था और आज के समाज में महिलाओं के महत्व को भी दर्शाया गया। बावा सदस्य के रूप में उनकी प्रतिभा दिखाने के लिए यह एक अनूठा मंच प्रदान करती है।
बावा अध्यक्ष, बीएसएफ नॉर्थ बंगाल फ्रंटियर ने संबोधित करते हुए बावा सदस्यों से अपने परिवार और बच्चों की देखभाल करने की अपील की। बीएसएफ में महिलाओं की भूमिका कहीं अधिक जिम्मेदार है क्योंकि उनके पति सीमा से दूर-दराज के इलाकों में तैनात रहते हैं।
Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0






Comments (0)