भारत सरकार का बड़ा एक्शन, बैन किए गए 18 OTT, 19 वेबसाइट समेत 57 सोशल मीडिया अकाउंट्स

भारत सरकार ने डिजिटल कंटेंट उपलब्ध कराने वाले प्लेटफॉर्म पर बड़ी कार्रवाई की है। सरकार ने ऐसे प्लेटफॉर्म पर बैन लगा दिया है जो खराब कंटेंट परोसते थे। भारत सरकार के सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने मिलकर फैसला लिया है। उन्होंने ऐसे कुछ ऐप्स और वेबसाइट बंद कर दिया हैं जो अश्लील और गलत चीजें दिखाते थे। जिन डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बैन लगाया गया है उनमें 18 ओटीटी प्लेटफॉर्म, 19 वेबसाइट, 10 ऐप्स और 57 सोशल मीडिया हैंडल शामिल है। अब आप इनका भारत में इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं।

Thursday, March 14, 2024 - 12:30
0
भारत सरकार का बड़ा एक्शन, बैन किए गए 18 OTT, 19 वेबसाइट समेत 57 सोशल मीडिया अकाउंट्स

नई दिल्ली (आरएनआई) भारत सरकार ने डिजिटल कंटेंट उपलब्ध कराने वाले प्लेटफॉर्म पर बड़ी कार्रवाई की है। सरकार ने ऐसे प्लेटफॉर्म पर बैन लगा दिया है जो खराब कंटेंट परोसते थे। भारत सरकार के सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने मिलकर फैसला लिया है। उन्होंने ऐसे कुछ ऐप्स और वेबसाइट बंद कर दिया हैं जो अश्लील और गलत चीजें दिखाते थे। जिन डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बैन लगाया गया है उनमें 18 ओटीटी प्लेटफॉर्म, 19 वेबसाइट, 10 ऐप्स और 57 सोशल मीडिया हैंडल शामिल है। अब आप इनका भारत में इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं।

सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया कि अश्लील और गलत चीजें दिखाने वाले 18 ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हमने एक्शन लिया है। ये सभी अब भारत में बंद कर दिए गए हैं। हमने ये फैसला भारत सरकार के दूसरे विभागों से बातचीत करने के बाद ही लिया है। उन्होंने बताया कि ये कार्रवाई सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 के तहत की गई है।

सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने बताया कि इन ओटीटी प्लेटफार्म पर होस्ट किए जाने वाले कंटेंट खराब और अपमानजनक है। इसमें ऐसे कंटेंट थे जो समाज पर बुरा प्रभाव डाल रहे थे। सरकार की तरफ से ओटीटी प्लेटफार्म पर ये एक्शन इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एक्ट के सेक्शन 67 और 67A, भारतीय दंड संहिता की सेक्शन 292, साथ ही महिलाओं के अश्लील प्रतिनिधित्व (निषेध) अधिनियम, 1986 की धारा 4 का उल्लंघन करने लिए लगाया गया है।

सरकार ने जिन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बैन लगाया है उसमें 18 ओटीटी प्लेटफॉर्म, 19 वेबसाइट के अलावा 57 सोशल मीडिया अकाउंट भी है। इन सोशल मीडिया अकाउंट में 12 फेसबुक अकाउंट, 17 इंस्टाग्राम अकाउंट, 16 X अकाउंट और 12 यूट्यूब अकाउंट शामिल है। ये सभी अकाउंट सरकार के नियमों का उल्लंघन कर रहे थे।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User