समय की करवट – 2006 की तस्वीर आज बनी चर्चा का विषय
पटना (आरएनआई): सोशल मीडिया पर एक पुरानी तस्वीर फिर से सुर्खियों में है, जिसके साथ लिखा गया है – “समय समय की बात है…”। यह फोटो वर्ष 2006 के आसपास का बताया जा रहा है, जिसमें अग्रणी नेताओं की राजनीतिक स्थिति आज की तुलना में बिल्कुल उलट दिखाई देती है।
तस्वीर में
नितेश कुमार,
सुषमा स्वराज,
राजनाथ सिंह
मुख्य कुर्सियों पर बैठे दिख रहे हैं, जबकि उनके पीछे नरेंद्र दामोदरदास मोदी खड़े नजर आ रहे हैं। उस समय मोदी राष्ट्रीय राजनीति में उभरते हुए प्रमुख नेता थे, जबकि आज वे देश के शीर्ष पर हैं और राजनीति की निर्णायक धुरी माने जाते हैं।
यह तस्वीर इस बात की प्रतीक मानी जा रही है कि राजनीति में समय और परिस्थितियाँ कितनी तेजी से बदलती हैं। आज सत्ता की कमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथ में है और इस तस्वीर को साझा करते हुए लोग लिख रहे हैं—
“अब सत्ता के शीर्ष पर हैं और सब याद हैं।”
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



